CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:19:48

Bihar Elections 2025: मोतिहारी के 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 5624 वाहनों की व्यवस्था शुरू, डिस्पैच सेंटर और भाड़ा तय

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/10/article/image/bihar-voting-1760051186434.webp

चुनाव कार्यों में लगेंगे 5624 वाहन, विधानसभा स्तर पर बनेंगे डिस्पैच सेंटर। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, मोतिहारी। जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की पूरी प्रक्रिया के तहत कुल 5624 वाहनों की आवश्यकता होगी। इसमें छोटे व बड़े वाहन शामिल हैं।

आवश्यकता के अनुसार, वाहनों को उपलब्ध कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सभी विधानसभा स्तर पर बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर वाहनों को रखने की व्यवस्था होगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी ने बताया कि इसको लेकर बैठक कर वाहनों की आवश्यकता के साथ उनका भाड़ा भी निर्धारित कर दिया गया है।

पहले चरण के मतदान के बाद मतदानकर्मियों के लिए आवश्यक वाहनों को सात नवंबर से पकड़ने की कार्रवाई तेज की जाएगी। वहीं वाहन मालिकों के साथ बैठक कर उनसे समय पर वाहनों को जमा कराने को कहा है। बताया कि विधानसभा स्तर पर बने डिस्पैच सेंटर तक वाहनों को पहुंचाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया कि मतदानकर्मियों के लिए बोलेरो स्कार्पियो या इनोवा 162, मैक्सर, सिटी राइडर, विंगर, ट्रेवलर ( 14 से 22 सीट) 64, बस (23 से 39 सीट) -212, बस (40 से 49 सीट) 87, बस (50 से अधिक सीट) 7, पिकअप- 1805 की आवश्यकता होगी। ईवीएम सेल के लिए दस पिकअप व आठ ट्रक, सेक्टर अधिकारी के लिए स्कार्पियो या इनोवा 457, वीएसटी एफएसटी, एसएसटी के लिए 165, पुलिस एसपीएफ के लिए बोलेरो, स्कार्पियो या इनोवा 74, मैसी, सिटी राइडर, ट्रेवलर (14 से 22 सीट) 35, बस (23 से 39 सीट) -6, सीएपीएफ बोलेरो, स्कार्पियो या इनोवा 109, बस (23 से 39 सीट) 8, बस (40 से 49 सीट) 29, बस (50 से अधिक सीट) 55 की आवश्यकता होगी। प्रेक्षक व स्काट के लिए 33 वाहन, अन्य कोषांगों के लिए 93, जोनल व सुपर जोनल के लिए 115 वाहनसीआरपीएफ, पुलिस बल, क्यूआरटी के लिए 350 वाहन के अलावा दस प्रतिशत रिजर्व में वाहन रहेंगे।
वाहनों के भाड़े का निर्धारण



क्र.सं.


वाहन का प्रकार मुआवजा (प्रतिदिन)


   1
   बस (50 से अधिक सीट)
   3500


   2
   बस (40 से 49 सीट)
   3200


   3
   मिनी बस (23 से 39 सीट)
   2500


   4
   मैक्सी, सिटी राइडर आदि (14 से 22 सीट)
   2000


   5
   छोटी कार
   1000


   6
   छोटी कार एसी
   1100


   7
   टैकर, जीप, कमांडर
   1000


   8
   बोलेरो, सूमो, मार्शल
   1200


   9
   जाइलो, बोलेरो, सूमो, मार्शल एसी
   1500


   10
   स्कार्पियो, क्वालिस, टवेरा एसी
   1900


   11
   इनोवा, सफारी एसी
   2100


   12
   विक्रम, मैजिक, एसमैजिक, मिनीडोर, ओमनी, फोर्स, मेटाडोर एवं समकक्षीय वाहन
   900


   13
   आटो, ई रिक्शा
   700


   14
   मोटरसाइकिल
   350


   15
   सकलयान (छह चक्का)
   2500


   16
   सकलयान (दस चक्का)
   3000


   17
   सकलयान (दस चक्का से अधिक)
   3200


   18
   सकलयान (छह चक्का कंटेनर)
   2700


   19
   सकलयान (दस चक्का कंटेनर)
   3200


   20
   सकलयान (दस चक्का से अधिक कंटेनर)
   3500


   21
   मिनी ट्रक
   1700


   22
   हल्का मालवाहक
   1000


   23
   डिलिवरी वाहन
   1400


   24
   ट्रैक्टर-टेलर
   1000


   25
   इनोवा क्रिस्टा एसी
   3000


   26
   सीएनजी कार छह सीटर
   2100


   27
   सीएनजी बस (40 से 49 सीट)
   3200


   28
   सीएनजी बस (23 से 39 सीट)
   2500


页: [1]
查看完整版本: Bihar Elections 2025: मोतिहारी के 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 5624 वाहनों की व्यवस्था शुरू, डिस्पैच सेंटर और भाड़ा तय