CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:24:18

IND vs WI: साई सुदर्शन ने जान पर खेलकर लपका कैच, टीम के साथी भी हो गए हैरान, अब मैदान पर आना हुआ मुश्किल

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/11/article/image/Sai-Sudharshan-(5)-1760175589495.webp

साई सुदर्शन ने लपका हैरतअंगेज कैच



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में फील्ड़िंग पोजिशन काफी अलग होती हैं। कप्तान अटैक करने की कोशिश में क्लोज इन फील्डर ज्यादा लगाता है। खासकर स्पिनरों की गेंदबाजी पर। स्पिनरों को सिली प्वाइंट, शॉट लेग के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। ये पोजिशंस काफी रिस्क वाली होती हैं क्योंकि बल्लेबाज के शॉट सीधे शरीर पर लग सकते हैं। साई सुदर्शन ने ऐसा ही रिस्क उठाया और भारत को विकेट दिलाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत को विकेट तो मिल गया, लेकिन साई जानलेवा शॉट के कारण चोटिल हो गए और उनका अब मैदान पर आना मुश्किल दिख रहा है। ये मामला है भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का है।
लग गई चोट

दूसरे दिन के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पारी का आठवां ओवर चल रहा था। रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। दूसरी गेंद पर सामने थे जॉन कैम्पबेल। उन्होंने जडेजा की गेंद पर स्वीप शॉट मारा। ये शॉट सीधा शॉर्ट लेग पर खड़े साई सुदर्शन की छाती पर लगा। उन्होंने अपने हाथ छाती पर रखे थे तो गेंद हाथ पर लगी और फिर किसी तरह गेंद को उन्होंने फंसा लिया जिससे कैम्पबेल आउट हो गए।

ये कैच देख कैम्पबेल भी हैरान रह गए। इस तरह से बल्लेबाज तभी आउट होता है जब उसकी किस्मत खराब हो। टीम इंडिया भी हैरान थी कि क्योंकि सुदर्शन का भी इसमें रोल इतना ही था कि गेंद सीधा उनके शरीर पर आकर काफी जोर से लगी थी। हालांकि, इस कैच के दौरान उनका हाथ चोटिल हो गया और वह तुरंत बाहर चले गए। फिजियो उनके हाथ पर आईसपैक लगाते हुए नजर आए। तीसरे सेशन में भी सुदर्शन फील्डिंग करने नहीं आए। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल फील्डिंग कर रहे हैं।
भारत का विशाल स्कोर

भारत ने इस मैच में अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया ने पहली पारी पांच विकेट खोकर 518 रनों पर घोषित कर दी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक जमाया। उन्होंने 129 रनों की नाबाद पारी खेली।
页: [1]
查看完整版本: IND vs WI: साई सुदर्शन ने जान पर खेलकर लपका कैच, टीम के साथी भी हो गए हैरान, अब मैदान पर आना हुआ मुश्किल