CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:24:28

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ये क्या हो रहा? कांग्रेस-राजद एक दूसरे को सुना रहे दोहे

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/14/article/image/manoj-kumar-jha-ragini-nayak-1760410639812.webp



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव अब जोर पकड़ चुका है। तमाम पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं, लेकिन महागठबंधन की गांठ अभी भी उलझी हुई है। महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है। इस बीच RJD और कांग्रेस नेताओं के ट्वीट से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने एक दोहा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय। हर अवसर के लिए प्रासंगिक।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2025/10/14/template/image/Ragini-nayak-Tweet-on-manoj-kumar-Jha-1760410360396.jpeg

मनोज कुमार झा के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा, \“खुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी बा की धार, जो उतरो सो डूब गया, जो डूब गया सो पार। ‘ठगबंधन’ को हराने के लिए प्रासंगिक।
NDA गठबंधन में भी कविता-शायरी का दौर

दोनों नेताओं के ट्वीट से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन में टूट हो सकती है। हालांकि ऐसी ही शेरो शायरी NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग के दौरान भी देखी गई थी, जब मांझी ने ट्वीट किया, “हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएंगे”

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2025/10/14/template/image/Screenshot-2025-10-14-082320-1760410433080.png

वहीं सीट शेयरिंग के बाद RLM नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, \“आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।\“
页: [1]
查看完整版本: Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ये क्या हो रहा? कांग्रेस-राजद एक दूसरे को सुना रहे दोहे