CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:24:53

BJP Candidate List 2025: भाजपा की पहली लिस्ट में ओबीसी को सबसे ज्यादा टिकट, 15 राजपूत और 11 भूमिहार भी मैदान में

/uploads/allimg/2025/10/2077576375640593097.webp

बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी की



डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा की पहली सूची में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। ओबीसी वर्ग से 17 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जबकि अतिपिछड़ा वर्ग से 11 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इसके अलावा भूमिहार वर्ग से 11 उम्मीदवार और राजपूत वर्ग से 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
भाजपा की पहली सूची में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व

[*]ओबीसी: 17 उम्मीदवार
[*]अतिपिछड़ा: 11 उम्मीदवार
[*]भूमिहार: 11 उम्मीदवार
[*]राजपूत: 15 उम्मीदवार
[*]ब्राह्मण: 7 उम्मीदवार
[*]महिला: 9 उम्मीदवार
[*]एससी-एसटी: 6 उम्मीदवार


भाजपा ने अपनी पहली सूची में नए चेहरों को भी मौका दिया है, जिनमें सिद्धार्थ सौरव का नाम शामिल है। पार्टी ने अपने कई दिग्गज नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है, जिनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं।

सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे। मंगल पांडेय सिवान विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि रेणु देवी बेतिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार होंगी।
页: [1]
查看完整版本: BJP Candidate List 2025: भाजपा की पहली लिस्ट में ओबीसी को सबसे ज्यादा टिकट, 15 राजपूत और 11 भूमिहार भी मैदान में