CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:26:04

करवाचौथ पर पत्नी करती रह गई इंतजार, घर पहुंची पति की हत्या की खबर; पत्थर-रॉड और पेचकस...

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/11/article/image/faridabad-murder-1760186135514.webp

मृतक की फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। करवाचौथ के दिन पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन व्रत रखा। शाम को वह व्रत खोलने के लिए उसका इंतजार करती रही। लेकिन सूचना मिली कि पति का मर्डर हो गया।

मच्छगर गांव के रहने वाले युवक की शुक्रवार शाम को पांच लोगों ने पेचकस और रॉड मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित सदर बल्लभगढ़ थाने जा पहुंचे और हत्या के बारे में पुलिस को बता दिया।

पुलिस आरोपितों को लेकर मौके पर आई। वहां शव बरामद कर इसकी शिनाख्त कराई। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
परिवार लगाता है बिरयानी की रेहड़ी

मच्छगर गांव के रहने वाले नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई सतीश आइएमटी स्थित फैक्ट्री में हेल्पर था। फैक्ट्री से कुछ ही दूर पर सतीश का परिवार रेहड़ी पर बिरयानी बेचने का काम करता है। जिसको मृतक की पत्नी मीनू संभालती है। सतीश दोपहर को इसी रेहड़ी पर लंच करने के लिए आता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार सुबह सतीश फैक्ट्री चला गया। दोपहर में वह लंच करने के लिए नहीं आया तो मीनू ने अपनी सास सोनदई को फोन किया। मीनू को लगा कि सतीश खाना खाने के लिए घर चला गया। लेकिन सास से भी कोई जानकारी नहीं मिली।

शाम को गांव में ही रहने वाले नगर निगम के पार्षद प्रदीप टोंगर को पुलिस ने सूचना दी कि सतीश का शव आइएमटी सर्विस रोड पर पड़ा हुआ है। पार्षद ने यह जानकारी सतीश के बड़े भाई नीरज को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वजन ने सतीश के शव की पहचान की। मृतक की पत्नी मीनू का करवाचौथ का व्रत था। वह पति के घर आने का इंतजार कर रही थी। आरोपितों में विकास, प्रिंस और ओम हुड्डा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार जब सतीश लंच के समय फैक्ट्री से निकलकर बिरयानी खाने के लिए रेहड़ी की तरफ जा रहा था तो विकास, प्रिंस व ओम हुड्डा ने उसे रोक लिया था।
10 बार गले पर मारा पेचकस

सतीश के सिर पर ईंट से वार किया और फिर रॉड मारी। इसके बाद आरोपितों को लगा कि वह मर गया है। इसलिए सतीश को वहीं पर बेहोश छोड़कर चले गए।

कुछ देर बाद ही आरोपित फिर वापस आए और सतीश के गले पर करीब 10 बार पेचकस मारे। ताकि वह जिंदा न बच सके। मामले में मुख्य आरोपित विकास आटो चलाने का काम करता है।

विकास का सतीश के बड़े भाई नीरज से कुछ दिन पहले रेहड़ी पर ही बिरयानी खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान विकास ने धमकी दी थी कि इस बार उसकी दीवाली नहीं मनने दूंगा।

स्वजन का आरोप है कि हत्या करने में पांच लोग शामिल है। जबकि पुलिस तीन आरोपित बता रही है। मामले में आरोपितों पूछताछ करके अन्य एंगल भी तलाशे जा रहे हैं।

सदर बल्लभगढ़ थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपितों का नीरज के साथ सतीश का भी पहले झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर इनकी आपस में रंजिश थी। आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
एक सप्ताह में आइएमटी चौकी क्षेत्र में दूसरा मर्डर

आइएमटी चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरा मर्डर सामने आया है। एक सप्ताह पहले मच्छगर गांव के ही प्रिंस की भी हत्या हुई थी। इसमें गांव के दो आरोपित हर्ष और अनीश पकड़े गए थे। प्रिंस का शव भी आइएमटी की सर्विस रोड के पास फेंक दिया गया था।
页: [1]
查看完整版本: करवाचौथ पर पत्नी करती रह गई इंतजार, घर पहुंची पति की हत्या की खबर; पत्थर-रॉड और पेचकस...