जब मोहम्मद रफी पर भारी पड़े थे Kishore Kumar, राजेश खन्ना की फिल्म का ये भजन आज भी है अमर
/file/upload/2025/11/2524746798474759658.webpदिग्गज गायक रहे थे मोहम्मद रफी और किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकारों में एक थे। इन दोनों की रूहानी आवाज किसी भी गाने को हिट कराने का दमखम रखती थी। ये किशोर दा और रफी साहब की मधुर आवाज का ही कमाल है, जो इनके निधन के सालों बाद भी दोनों के गाने श्रोता सुनना पसंद करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आज हम आपको मोहम्मद रफी और किशोर कुमार (Kishore Kumar) से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं। जब राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की एक फिल्म के लिए इन दोनों ने अलग-अलग गाने गाए। आलम ये रहा है कि किशोर दा का गीत रफी साहब के सॉन्ग पर भारी पड़ गया था। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
किशोर दा का यादगार भजन
दअरसल बात 70 के दशक की है, जब राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार के तौर पर उभर रहे थे। राजेश की सक्सेस में गायक किशोर कुमार का भी बड़ा हाथ माना जाता है, क्योंकि किशोर दा ने राजेश खन्ना के ज्यादातर हिट सॉन्ग को गाया था। एक तरह से वह राजेश की आवाज ही बन गए थे। साल 1971 में राजेश खन्ना की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था छोटी बहू।
/file/upload/2025/11/8733626163469295111.jpg
यह भी पढ़ें- आंसू निकाल देगा Mohammed Rafi का ये सैड सॉन्ग, 55 साल बाद भी नहीं घटी गाने की डिमांड
इस मूवी में राजेश के अलावा अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और निरूपा रॉय अहम भूमिका में मौजूद रहीं। फिल्म छोटी बहू में मोहम्मद रफी और किशोर कुमार दोनों ने गाने गाए। रफी साहब का रोमांटिक गाना था- ये रात है प्यासी-प्यासी... (Ye Raat Hai Pyasi Pyasi), जबकि किशोर कुमार ने छोटी बहू के भजन- हे रे कन्हैया किसको कहेगा तो मैया... (He Re Kanhaiya Kisko Kahega Tu Maiya) को अपनी आवाज दी थी।
/file/upload/2025/11/8090909901182259381.jpg
किशोर दा के इस गाने को काफी लोकप्रियता मिली और इसकी जमकर प्रशंसा भी हुई। इस तरह से किशोर कुमार का ये भजन मोहम्मद रफी के रोमांटिक गाने पर भारी पड़ा और सुपरहिट साबित हुआ।
54 साल बाद भी हिट है ये गीत
आलम ये है कि रिलीज के 54 साल बाद भी राजेश खन्ना की फिल्म छोटी बहू का ये भजन गीत आज भी खूब सुना जाता है। इसे एक कल्ट भजन के तौर पर जाना जाता है और तौर और भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्लेलिस्ट में इसका भी नाम शामिल होता है।
यह भी पढ़ें- रूठ गई है गर्लफ्रेंड, सुना दीजिये Mohammed Rafi का ये गाना, 64 साल बाद भी है अमर
页:
[1]