CasinoGames 发表于 前天 23:22

Dream Astrology: शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है सपने में पितरों को देखना, मिलते हैं ये खास संकेत

/file/upload/2025/11/1500134018261164455.webp

ancestors dream in hindi (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमें अक्सर तरह-तरह के सपने आते हैं, जिनमें से कुछ सपनों का अर्थ समझ पाना मुश्किल होता है।कुछ सपने ऐसे भी माने गए हैं, जो आपकी असल जिंगदी को प्रभावित कर सकते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में पूर्वजों का दिखाई देना आपके आने वाले जीवन के लिए एक खास संकेत हो सकता है। अगर आपको भी इस प्रकार के सपने आ रहे हैं, तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

अगर आपको सपने में अपने पितृ खुश या मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, तो इसे एक शुभ सपने के तौर पर देखा जाता है। इस प्रकार के सपने धन लाभ और सफलता प्राप्ति का संकेत माने जाते हैं। वहीं अगर आपको अपने पितृ आशीर्वाद देते हुए दिखाई देते हैं, तो इसके अर्थ है कि पितृ आपसे प्रसन्न हैं और उनकी दया दृष्टि आपके ऊपर बनी हुई है।

/file/upload/2025/11/3775435068788959539.jpg

(Picture Credit: Freepik)
अशुभ है ऐसा सपना

अगर आप सपने में में अपने पितरों को दुखी, रोते हुए या फिर गुस्से में दिखते हैं, तो सपना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इस प्रकार के सपने आपको जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में संकेत देते हैं। साथ ही अगर आपने सपने में अपने पूर्वजों को कुछ मांगते हुए देखा है, तो यह सपना इस बात का भी संकेत हो सकते हैं कि आपके पितरों की कोई इच्छा अधूरी रह गई है।

/file/upload/2025/11/3915336803225134642.jpg

(Picture Credit: Freepik)
कर सकते हैं ये काम

स्वप्न शास्त्र में यह माना गया है कि यदि सपने में आपको आपके पितृ भोजन या पानी मांगते हुए नजर आते हैं, तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि आपके पितृ अतृप्त हैं। ऐसी स्थिति में आपको पूरे विधि-विधान से पितरों का तर्पण आदि करना चाहिए। इसके साथ ही पितरों की शांति के लिए आप विशेष अनुष्ठान या दान आदि भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में देखा कि किसी को दे रहे हैं पैसे, जानिए ये भविष्य में किन बातों का दे रहा है संकेत

यह भी पढ़ें - Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सतर्क

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
页: [1]
查看完整版本: Dream Astrology: शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है सपने में पितरों को देखना, मिलते हैं ये खास संकेत