फतेहपुर जेल में ठंड में कैदियों के लिए इंतजाम, दिन में तीन बार चाय... रात के लिए दो कंबल दिए गए
/file/upload/2025/11/6360162004596060663.webpजागरण संवाददाता, फतेहपुर। सर्दी से बचाव के लिए जेल प्रशासन ने इंतजाम शुरू कर दिए है। आमतौर पर दो बार दी जाने वाली चाय की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है।
प्रति बंदी व कैदी दो-दो कंबल मुहैया कराने के साथ जेल प्रशासन ने प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से 1,700 कंबल और मांगे हैं जिससे कैदियों को आवश्यकतानुसार तीन कंबल दिए जा सके।
जिला कारागार में वर्तमान समय विभिन्न आरोपों में 797 विचाराधीन बंदी व सजायाफ्ता कैदी निरुद्ध हैं। जिसमें करीब 49 महिला बंदी भी शामिल हैं।
सुबह व रात की सर्दी बढ़ने पर बंदियों को पतला एक कंबल बिछाने व एक कंबल ओढ़ने के लिए मुहैया कराए गए हैं। इस बीच सर्दी बढ़ने पर मुलाकाती भी अपने बंदियों को गर्म कपड़े ला रहे हैं। जेल प्रशासन ने दिन में चाय की मात्रा भी बढ़ा दी है और अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था करा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जेलर बोले, नैनी से मांगे कंबल
जेलर अनिल कुमार ने बताया कि स्वंय सेवी व सामाजिक संस्थाओं से गर्म कपड़े मुहैया कराने की अपेक्षा जताई गई है।मुलाकात में आने वाले बंदियों के स्वजन से भी गर्म कपड़े लाने को कह दिया गया है। शीघ्र ही अलाव के लिए लकड़ियां भी मंगवा ली जाएगी। नैनी सेंट्रल जेल से जरिए पत्राचार सत्रह सौ कंबल मांगे हैं।
页:
[1]