CasinoGames 发表于 2025-11-27 00:09:10

कभी तो हिंदुस्तान की राजनीति में बदलाव आएगा... आखिर ऐसा क्यों बाेले संभल सदर विधायक इकबाल महमूद?

/file/upload/2025/11/4880750705609435680.webp

सदर विधायक इकबाल महमूद।



जागरण संवाददाता, संभल। सदर विधायक इकबाल महमूद ने फिर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कभी न कभी तो हिंदुस्तान की राजनीति में बदलाव आएगा। बोले, भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। वह एक वर्ग को खुश करने के लिए ऐसा करती है। जबकि मुस्लिम इस देश का राष्ट्रभक्त है, था और रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिल्ली में हुए विस्फोट पर बोले सदर विधायक-हर मुस्लिम गलत नहीं, कुछ हैं दहशतगर्द


शनिवार को आवास पर उन्होंने मीडिया से कहा कि दिल्ली में हुए विस्फोट में मुस्लिमों की बदनामी हुई है। कुछ दहशतगर्दी फैलाने वाले मुस्लिम भी हैं लेकिन, सभी नहीं हैं। मुस्लिम देशभक्त है, था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा सिर्फ भय फैलाने के लिए उछाला जा रहा है। जबकि देश में रहने वाले मुस्लिम भारत में ही रहेंगे।
गलत करने वालों को मिलेगी सजा

विधायक बोले, दिल्ली में जो विस्फोट हुआ। उसमें मुस्लिम डॉक्टर शामिल होने की वजह से पूरा मुस्लिम संप्रदाय बदनाम हुआ है। लेकिन, गलत करने वालों को सजा मिलेगी। क्योंकि भारत देश कमजोर नहीं है। देश के खिलाफ चलने वालों को उसकी सजा जरूर मिलेगी। बोले, भारत में देश वाले मुस्लिम ही रहने चाहिए। विदेश वालों को जाना चाहिए। इसका असर, सिर्फ मुस्लमानों पर ही है और मुसलमान अलर्ट भी है। आखिर में उन्होंने कहा कि कभी न कभी तो हिंदुस्तान की राजनीति में बदलाव आएगा।
页: [1]
查看完整版本: कभी तो हिंदुस्तान की राजनीति में बदलाव आएगा... आखिर ऐसा क्यों बाेले संभल सदर विधायक इकबाल महमूद?