CasinoGames 发表于 2025-11-27 00:09:51

ऊषा वेंस ने क्यों उतारी शादी की अंगूठी? जेडी वेंस के साथ बिगड़ते रिश्ते की अटकलों के बीच बताई ये वजह

/file/upload/2025/11/1534822434866391112.webp

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी ऊषा वेंस। फोटो- जेएनएन



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी ऊषा वेंस के रिश्तों में खटास की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसी बीच ऊषा वेंस ने अपनी शादी की अंगूठी भी उतार दी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं हैं। वहीं, अब ऊषा की तरफ से इसपर जवाब आया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऊषा वेंस के हाथ में शादी की अंगूठी न दिखने से जेडी वेंस के साथ उनके रिश्तों में तनाव की खबरों को हवा मिलने लगी थी। मगर, अब ऊषा की प्रवक्ता ने पहली बार इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है।
अंगूठी न दिखने पर मचा हड़कंप

दरअसल बुधवार को 39 वर्षीय ऊषा वेंस अमेरिका की फर्स्ट लेडी यानी डोनल्ड ट्रंप की पत्नी मिलानिया ट्रंप के साथ एक इवेंट में नजर आईं थीं। आमतौर पर ऊषा अपनी शादी की अंगूठी कभी नहीं उतारतीं। मगर, इस बार ऊषा के हाथों से वो अंगूठी गायब थी, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान फौरन अपनी तरफ खींच लिया।

ऊषा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ऊषा ने बीते दिन अपनी शादी की अंगूठी उतार दी।“ दूसरे यूजर ने लिखा, “ऊषा वेंस ने अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी है और काफी खुश भी दिखाई दे रहीं हैं।“

/file/upload/2025/11/1555311556517181423.jpg
ऊषा ने क्या बताई वजह?

ऊषा की प्रवक्ता ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बर्तन धोने की वजह से ऊषा ने अंगूठी उतारी थी और फिर नहीं पहन सकीं। ऊषा की प्रवक्ता के अनुसार, “ऊषा 3 बच्चों की मां हैं। उन्हें काफी बर्तन धोने पड़ते हैं। ऐसे में वो कई बार अंगूठी पहनना भूल जाती हैं।“
यूजर्स ने उठाए सवाल

ऊषा की तरफ से मामले पर सफाई सामने आने के बाद यूजर्स ने उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “क्या! शादी की अंगूठी न पहनने का बहाना बर्तन धोना है। क्या वो यह काम खुद करती हैं?“ दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या उनके घर में डिशवॉशर नहीं है?“
एरिका कर्क से जुड़ रहा जेडी वेंस का नाम

बता दें कि ऊषा वेंस ने 2014 में जेडी वेंस से शादी की थी। इस कपल के 3 बच्चे भी हैं। हालांकि, पिछले महीने से जेडी वेंस का नाम चार्ली कर्क की विधवा पत्नी एरिका कर्क से जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद से जेडी वेंस और ऊषा वेंस के रिश्तों में खटास की अटकलें लगाई जा रहीं हैं।

यह भी पढ़ें- \“खतरा हो सकता है\“, अमेरिका की चेतावनी के बाद वेनेजुएला आने-जाने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल
页: [1]
查看完整版本: ऊषा वेंस ने क्यों उतारी शादी की अंगूठी? जेडी वेंस के साथ बिगड़ते रिश्ते की अटकलों के बीच बताई ये वजह