CasinoGames 发表于 2025-11-27 00:14:40

सिंह से वृश्चिक Aaj Ka Rashifal 25 नवंबर 2025: इस राशि की अधूरी बात होगी पूरी, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन

/file/upload/2025/11/2749439048665328002.webp

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025 Horoscope Today: आज का राशिफल



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 25 अक्टूबर 2025 के अनुसार, वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल आपकी हिम्मत, इच्छाशक्ति और सच को समझने की क्षमता को मजबूत करेंगे। तुला राशि में शुक्र ग्रह रिश्तों में संतुलन, प्यार और समझ बनाए रखने में सहायक रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिंह से वृश्चिक राशि (Horoscope Today 25 November 2025) का दैनिक राशिफल। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

/file/upload/2025/11/8426679240709033064.jpg


आज चंद्रमा मकर राशि में रहकर स्वास्थ्य, काम और रोजमर्रा के कामों पर ध्यान बढ़ाएंगे। आपका मन व्यवस्थित होने, अधूरे काम पूरे करने और हेल्थ रूटीन दोबारा शुरू करने की तरफ जाएगा। आपकी राशि में केतु आपको भीतर की ओर ले जाएंगे, जिससे आप अनावश्यक अहं से जुड़ी बातों से दूरी बना पाएंगे। तुला राशि में वक्री बुध पुरानी बातचीत वापस ला सकते हैं, जिन्हें साफ-सुथरे ढंग से सुलझाने की जरूरत होगी। वृश्चिक राशि में सूर्य देव और मंगल देव घर-परिवार से जुड़ी भावनाओं को गहरा कर सकते हैं।
शुभ रंग: गोल्ड
शुभ अंक: 1
आज का सुझाव: अपने दिन को योजना के साथ चलाएं। आज अनुशासन ही आपकी मजबूती बनेगा।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

/file/upload/2025/11/895195135452065560.jpg


आज चंद्रमा के मकर राशि में आने से आपकी क्रिएटिविटी, खुशी और एक्सप्रेशन मजबूत होगा। कला, प्रेम और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। तुला राशि में वक्री बुध पैसों से जुड़ी बातचीत में सावधानी रखने की सलाह देतें हैं। किसी भी काम को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह जांच लें। वृश्चिक राशि में सूर्य देव और मंगल देव आपकी एनालिटिकल समझ को बढ़ाएंगे, जिससे गहरी बातचीत को भी आसानी से संभाल पाएंगे।

[*]शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
[*]शुभ अंक: 6
[*]आज का सुझाव: अपनी प्रेरणा का साथ दें। रचनात्मकता आपको भावनात्मक राहत देगी।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

/file/upload/2025/11/3037649415161125720.jpg


आज चंद्रमा मकर राशि में रहते हुए घर, भावनात्मक सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान दिलाएंगे। आप घर की व्यवस्था सुधारने या किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी ही राशि में वक्री बुध पिछले कुछ हफ्तों के फैसलों को दोबारा सोचने का मौका देंगे। आपकी राशि में शुक्र ग्रह आपके आकर्षण, भावनात्मक संतुलन और सौम्यता को बढ़ाते हैं।

[*]शुभ रंग: गुलाबी
[*]शुभ अंक: 3
[*]आज का सुझाव: भावनात्मक स्थिरता पर ध्यान दें। यही आपकी आंतरिक शांति को मजबूत करेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

/file/upload/2025/11/8864296761975578348.jpg


आज चंद्रमा मकर राशि में रहकर आपकी बातचीत और सोचने-समझने की क्षमता को तेज करेंगे। योजना बनाने, लिखने या किसी महत्वपूर्ण बातचीत के लिए दिन शुभ है। आपकी राशि में सूर्य देव और मंगल देव आपकी गहराई और इन्टूशन को बढ़ाएंगे। इन्हें सही दिशा में उपयोग करें। तुला राशि में वक्री बुध पुराने अवसरों या अधूरी बातों को फिर से आपकी ओर ला सकते हैं। कर्क राशि में वक्री गुरु आपके लंबे समय से चले आ रहे आध्यात्मिक और भावनात्मक सफर को स्पष्टता देंगे।

[*]शुभ रंग: गहरा लाल
[*]शुभ अंक: 8
[*]आज का सुझाव: सोच-समझकर बोलें। आज आपके शब्द लोगों पर गहरा असर डालेंगे।


यह भी पढ़ें- Aquarius Weekly Horoscope: इस सप्ताह कुंभ राशि की होगी खूब तरक्की, मन होगा बेहद खुश

कैसा रहेगा आपका करियर? इस लिंक पर क्लिक कर दूर करें कन्फ्यूजन

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
页: [1]
查看完整版本: सिंह से वृश्चिक Aaj Ka Rashifal 25 नवंबर 2025: इस राशि की अधूरी बात होगी पूरी, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन