找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1010|回复: 0

Bihar Election: संदेश में चिराग ने चली थी चाल, JDU का बिगड़ा था खेल; किरण ने रचा इतिहास

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:23:41 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सूत्र, उदवंतनगर (भोजपुर)। संदेश विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में चिराग पासवान की एक चाल ने जदयू का पूरा समीकरण बिगाड़ दिया।

खुद को \“मोदी का हनुमान\“ कहने वाले चिराग ने जब लोजपा (रामविलास) के सिम्बल पर श्वेता सिंह को मैदान में उतारा, तो संदेश का मुकाबला एक झटके में त्रिकोणीय हो गया। परिणाम ऐसा निकला कि जदयू का पूरा खेल ही उलट गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महागठबंधन की ओर से उतरीं किरण देवी ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि ऐसा अंतर बनाया जो अब तक का रिकॉर्ड बन गया। उन्होंने जदयू प्रत्याशी व पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह को 50,677 मतों से हराकर नया इतिहास रच दिया। किरण देवी को 79599 वहीं विजेंद्र कुमार सिंह को 28992 तथा श्वेता सिंह को 28500 मत मिले।
चिराग की रणनीति बनी जदयू की हार की वजह

संदेश सीट सीट बंटवारे में जदयू के खाते में गई थी, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार सक्कड़ी पंचायत की तत्कालीन मुखिया श्वेता सिंह ने बगावत का बिगुल फूंकते हुए लोजपा (रामविलास) का हाथ थाम लिया।

यहीं से समीकरण बिगड़ने शुरू हो गए। स्वर्ण मतदाता (खास कर राजपूत समाज के वोट) दो फाड़ हो गए। एक हिस्सा भाजपा-जदयू गठबंधन से अलग होकर श्वेता सिंह के साथ चला गया जिससे जदयू को पराजय का मुंह देखना पड़ा।
महागठबंधन को मिला अप्रत्याशित लाभ

कानूनी प्रक्रिया झेल रहे पूर्व विधायक अरुण यादव की जगह महागठबंधन ने उनकी पत्नी किरण देवी पर दांव लगाया था। जनता ने भरोसा जताया और उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई।

2015 में जहां अरुण यादव ने भाजपा के संजय सिंह टाइगर को 25,427 मतों से हराया था, वहीं 2020 में किरण देवी ने यह बढ़त दोगुनी से भी अधिक कर दी।
भोजपुर की तीन सीटों पर असर

चिराग पासवान की इस रणनीति का असर सिर्फ संदेश तक सीमित नहीं रहा। अगिआंव और जगदीशपुर सीटों पर भी जदयू को भारी नुकसान उठाना पड़ा। चिराग की जदयू विरोधी चाल ने भोजपुर में नीतीश कुमार की पार्टी की जमीन हिला दी।
राजनीतिक पंडितों की राय

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिराग पासवान ने अपने सीमित संगठन के बावजूद 2020 में बिहार की राजनीति में \“किंगमेकर\“ की भूमिका निभाई थी। संदेश विधानसभा की यह जीत उसकी सबसे बड़ी मिसाल मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: हम पार्टी की हुई अतरी विधानसभा सीट, इस दावेदार को मिल सकती है टिकट
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 10:00 , Processed in 0.111071 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表