|
|
प्रशांत किशोर ने दूसरी लिस्ट भी जारी की
डिजिटल डेस्क, पटना। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी दंगल में प्रशांत किशोर की एंट्री से माहौल बहुत ही गर्म हो गया है। उनकी पार्टी जन सुराज ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर गई है। जिसमें 65 लोगों की नाम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रशांत किशोर ने बिहार के सामाजिक-राजनीतिक जीवन में सबसे विध्वंसकारी भागलपुर दंगा को बताया। कहा कि अभय कांत झा दंगा पीड़ितों का केस लगभग नि:शुल्क लड़े। 850 परिवारों को बचाया, उनका पुनर्वास कराया और मुआवजा दिलाया। वे लोग मेरठ भाग रहे थे, उनके भागलपुर में रहने की व्यवस्था कराई। बड़े-बड़े दल और नेता गए, लेकिन वे राजनीति में कदम नहीं रखे। आज जसुपा में आए हैं, तो बिहार में बदलाव के लिए।
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी भी आए जन सुराज पार्टी में। रामचंद्र सहनी बोले कि 2005 से 2010 तक मंत्री रहे, जबकि 2020 तक विधायक रहे। उम्र के कारण 2020 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया, फिर भी पार्टी का काम करते रहे। अब प्रशांत किशोर की बातें पसंद आ रहीं। सुगौली में जन सुराज पार्टी कमजोर है। उसे मजबूत करेंगे और जन सुराज पार्टी का गढ़ बनाएंगे। प्रशांत किशोर बोले कि तीन वर्ष के प्रयास के बाद भी सहनी को सहमत नहीं कर पाए थे, लेकिन आज आए हैं।
जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 65 नाम
- 19 सुरक्षित एक अनुसूचित जनजाति
- 46 सामान्य श्रेणी
- 14 अति-पिछड़ा, चार मुसलमान
- ईबीसी : 10
- अल्पसंख्यक : 14
- सामान्य श्रेणी की हरनौत सीट से अनुसूचित जाति का प्रत्याशी। कमलेश पासवान बने प्रत्याशी।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |
|