找回密码
 立即注册
搜索
查看: 70|回复: 0

कब्ज की समस्या से कर दिया है परेशान, तो 6 हाई-फाइबर फूड्स करेंगे इसका समाधान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-27 00:05:26 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

कब्ज से राहत: ये 6 फाइबर युक्त आहार दिलाएंगे तुरंत आराम (Picture Credit- Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कब्ज एक आम लेकिन परेशान करने वाली हेल्थ प्रॉब्लम  है, जो अनहेल्दी लाईफ स्टाइल, कम फाइबर युक्त फूड, तनाव और पानी की कमी जैसी आदतों से होती है। जब पेट साफ करने में परेशानी आती है तो इससे पेट दर्द, गैस, सिरदर्द, मुंह का स्वाद बिगड़ना और आलस्य जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दवाओं के बजाय अगर सही और नेचुरल फूड को अपनाया जाए, तो यह समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। यहां ऐसे ही कुछ प्रभावी फूड्स की जानकारी दी गई है, जो कब्ज से राहत देने में मदद करते हैं।
पपीता

पपीता में नैचुरल एंजाइम पपेन और भरपूर फाइबर होते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं और आंतों को साफ रखते हैं। सुबह खाली पेट पपीता खाना बहुत फायदेमंद होता है।
भीगे हुए अंजीर

अंजीर फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। रात को 2-3 अंजीर भिगोकर सुबह खाने से आंतों की गति बढ़ती है और मल आसानी से बाहर निकलता है।
त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेद में त्रिफला कब्ज का सबसे असरदार उपायों में से एक है। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज धीरे-धीरे ठीक होता है।
गुनगुना पानी और नींबू

सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से आंतें एक्टिव होती हैं और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
पालक

पालक न केवल फाइबर बल्कि आयरन और मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूती देता है और पेट साफ करने में मदद करता है।
किशमिश

किशमिश में नेचुरल लैक्सेटिव गुण पाया जाता है। इसलिए रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से फायदा मिलता है।
सेब

सेब में मौजूद पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और पेट साफ करने में आसानी होती है।
दही

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है और कब्ज दूर होता है।
बीन्स और दालें

मसूर, मूंग, राजमा और चना जैसी दालों में ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों की गति को नियमित करता है।
साबुत अनाज

ब्राउन राइस, ओट्स, जौ और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज कब्ज में राहत देने वाले घुलनशील फाइबर प्रदान करते हैं।

कब्ज को नजरअंदाज करना फ्यूचर में सीरियस डाइजेशन समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में यहां बताए गए फूड्स को नियमित आहार में शामिल करें, खूब पानी पिएं, और नियमित एक्सरसाइज करें,इससे पाचन बेहतर होगा और पेट रहेगा साफ।

यह भी पढ़ें- टॉयलेट में नहीं लगाना पड़ेगा जोर, रोज करें ये 5 योगासन; मिनटों में साफ होगा पेट

यह भी पढ़ें- फाइबर ज्यादा मात्रा बन सकता है आपकी दुश्मन, ओवरडोज से होता है कॉन्स्टिपेशन का खतरा
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 10:26 , Processed in 0.111882 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表