找回密码
 立即注册
搜索
查看: 783|回复: 0

रोहतास में खूनी मंजर: एक व्यक्ति ने पत्नी और पिता को मारी गोली, फिर खुद भी किया सुसाइड

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-27 00:14:56 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पत्नी और पिता को मारकर युवक ने खुद को मारी गोली। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे बिक्रमगंज अनुमंडल के भानस थाना अंतर्गत डिहरा गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत की बात सामने आई है।

घटना के संबंध में एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव से मंगलवार को अहले सुबह सूचना मिली कि डिहरा निवासी अमित सिंह ने रात में करीब 12:30 बजे पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मारी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद घर मे कोहराम मच गया। घर के लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसी बीच अमित बंदूक लिए आंगन में निकला, तो उसके पिता शालिग्राम सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उन्हें भी गोली मार दिया और इसके बाद खुद को भी गोली मार लिया।

इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार अमित सिंह के बड़े भाई राजेश सिंह ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

एसपी सुनील कुमार रौशन ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में ये बात स्पष्ट हुई कि अमित सिंह के द्वारा पहले अपने पत्नी नीतू देवी को गोली मारी और फिर आवाज आने पर जब परिजनों द्वारा रोका गया तब अपने पिता शालिग्राम सिंह पर भी गोली चला दिया, जिससे उनकी मौत हो गईं। उसके बाद परिजनों के सामने ही खुद को गोली मार ली, जिससे अमित सिंह की भी मौत हो गईं।

परिजनों द्वारा अमित सिंह के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात बताई जा रही है। अग्रतर अनुसन्धान जारी है । घटनास्थल से एफएसएल द्वारा सभी साक्ष्य संकलित किए गए है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 11:37 , Processed in 0.106719 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表