找回密码
 立即注册
搜索
查看: 548|回复: 0

अभिनेत्री रविरा संग सात फेरे लेंगे अभिनेता एलन कपूर, गोवा में शादी और 15 को आगरा में रिशेप्शन; ऐसे हुई मुलाकात

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:32:57 | 显示全部楼层 |阅读模式
  अभिनेता एलन कपूर और अभिनेत्री रविरा। सोशल मीडिया।





जागरण संवाददाता, आगरा। अपने अभिनय के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं आगरा के खंदारी निवासी अभिनेता एलन कपूर जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। सात अक्टूबर को वह नोएडा निवासी अभिनेत्री रविरा भारद्वाज के साथ गोवा में सात फेरे लेंगे। साथ ही 15 अक्टूबर को अपना रिशेप्शन आगरा में करेंगे। उनकी शादी की तैयारियां इस समय पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ चल रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आगरा के खंदारी निवासी हैं अभिनेता एलन कपूर

शादी का आयोजन परिवार और करीबी मित्रों की उपस्थिति में निजी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगा। एलन कपूर और रविरा भारद्वाज ने फोन पर बताया कि उनका उद्देश्य शादी को अपनी पारिवारिक संस्कृति के यादगार बनाना है। गोवा में छह अक्टूबर को सगाई और सात को शादी व फेरे होंगे।


नोएडा निवासी अभिनेत्री रविरा भारद्वाज से कर रहे हैं शादी

विवाह समारोह के लिए आयोजन स्थल पर विशेष सजावट की गई है। दोंनों अपनी शादी में पारंपरिक परिधान पहनेंगे। एलन कपूर और रविरा भारद्वाज की जोड़ी अपने विवाह को निजी रखना चाहती है, ताकि अपने करीबी मित्रों और परिवार के साथ इसका पूरा आनंद उठा सकें। उनके फैंस को इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


फरार की शूटिंग पूरी

एलन कपूर ने बताया कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी के उनकी फिल्म फरार की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में वह उनके छोटे भाई का रोल निभा रहे हैं। फिल्म दो से तीन महीने में रिलीज होने की उम्मीद है।



वहीं अभिनेत्री रविरा भारद्वाज भी कई म्यूजिक अल्बम में काम कर चुकी हैं। मीका सिंह और काका के साथ उन्होंने काम किया है। वहीं हाल ही में उनकी वेब सीरीज खोज में डॉ. निगम का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।


ऐसे हुई मुलाकात

अभिनेत्री रविरा भारद्वाज वर्तमान में मुंबई में रहती हैं, लेकिन वह नोएडा निवासी हैं। उनकी मां डा. उमा भारद्वाज नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में कुलपति हैं। उनके पिता डा. रविंद्र भारद्वाज भी आइएमटी यूनिवर्सिटी में कुलपति थे लेकिन एक वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया।



रविरा और एलन दोनों इंजीनियरिंग करने के बाद अभिनय के क्षेत्र में आए। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों संपर्क में आए। दोनों में अच्छी मित्रता थी। उनकी बांडिंग अच्छी थी, जिसे देखकर उनके करीबी उनके बीच कुछ होने की बात करते थे। लेकिन दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और चार महीने पहले दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 02:49 , Processed in 0.157163 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表