找回密码
 立即注册
搜索
查看: 325|回复: 0

110 मिमी बारिश के साथ मुजफ्फरपुर में टूटा 15 वर्षों का रिकार्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:34:30 | 显示全部楼层 |阅读模式
  यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।





जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। चक्रवात व बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव से लगातार हो रही बारिश ने उत्तर बिहार में पिछले 15 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

पिछले 24 घंटे में 110 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। यह आंकड़ा शनिवार सुबह तक का है। रात तक 175 मिमी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दूसरी ओर रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



शुक्रवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को दिनभर बारिश होती रही। दिन में ही रात जैसा दृश्य हो गया था। आसमान में दिनभर काले बादलों का डेरा रहा। बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

तेज हवा चलती रही। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार कई इलाकों में तेज आंधी व वज्रपात की संभावना है। बताया गया है कि वैशाली, दरभंगा व मधुबनी जिलों में अति भारी वर्षा हो सकती है। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर व सारण में भारी वर्षा हो सकती है।



बाकी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा के दौरान हवा तेज चल सकती है और वज्रपात की संभावना भी बनी है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-32 व न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा चल सकती है।
बारिश का रिकार्ड (चार अक्टूबर)
वर्षबारिश (मिमी में)
2025110
202400
202306
202213.2
202100
2020 00
20196.6
201800
201700
2016 00
20154.2
201400
201300
201209
2011 3.5
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 07:06 , Processed in 0.191668 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表