找回密码
 立即注册
搜索
查看: 818|回复: 0

बोकारो की सबसे कम उम्र की लापता मुखिया रांची में मिलीं, पंचायत के लोगों ने ली राहत की सांस

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:36:26 | 显示全部楼层 |阅读模式
  पलिहारी गुरुडीह की लापता मुखिया रांची से बरामद। (फाइल फोटो)





संवाद सूत्र, ललपनिया(बेरमो)। गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह की लापता मुखिया सपना कुमारी को बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से रांची से सकुशल बरामद किया लिया है।

मुखिया के बरामदगी की पुष्टि बेरमो डीएसपी बीएन सिंह ने किया है। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे ओर कुछ बताने से गुरेज कर रही। इधर मुखिया सपना के अचानक लापता होने से लेकर बरामदगी तक की घटना गोमिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बता दें कि दो अक्टूबर को मुखिया सपना कुमारी अपने पंचायत सचिवालय का कामकाज निपटा कर घर लौट आयीं थी। इसके बाद घरवालों को बिना कुछ बताये तुरंत घर से निकल गयीं। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके पति आषीश कुमार व परिवार के अन्य सदस्यों ने काफी खोजबीन किया।

जब कुछ अता-पता नहीं चला तो मुखिया सपना के पति ने गोमिया थाने लिखित शिकायत किया। पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाई और और खोजबीन शुरू कर दिया। पुलिस को रांची में होने की सूचना पर रांची पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उन्हें सकुशल बरामद कर गोमिया ले आयी।



पुलिस मुखिया से पुछताछ कर रही है। बता दे कि मुखिया सपना 2022 में पहली बार पंचायत चुनाव लड़ीं और भारी मतों से विजयी रहीं। वह प्रखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं। इतना ही नहीं मुखिया रील और टिकटॉक की वजह से हमेशा चर्चा में रही।

मुखिया सपना कुमारी की एक लगभग दो साल की एक बच्ची हैं। बच्ची और पति को छोडकर अचानक गायब हो जाना लोगों के लिए एक अबूझ पहेली बन गई हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 07:05 , Processed in 0.156185 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表