|
|
धूप में महसूस हुई हल्की गर्मी, आज राहत के आसार
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। हफ्तेभर आसमान में मंडराते बादलों की वजह से गर्मी से राहत रही थी, लेकिन रविवार को दिनभर तेज धूप निकली तो गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने की वजह से गर्मी से हल्की राहत रह सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हफ्तेभर पहले हुई वर्षा के बाद से एक दिन पहले तक आसमान में बादल मंडराते रहने से गर्मी से राहत रही थी। शनिवार को सुबह से शाम तक कुछ देर के लिए ही आसमान में बादल मंडराते रहे थे। ज्यादातर समय पूरे दिन धूप ही रही थी। जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई थी। वैसा ही मौसम रविवार को भी रहा।
सुबह सवेरे से ही तेज धूप रहने के बाद दिन में कुछ देर के लिए आसमान में बादल मंडराते रहे थे। पूरे दिन तेज धूप रहने से हल्की गर्मी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहेंगे। जिससे गर्मी से राहत के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 83 प्रतिशत रह सकती है। |
|