找回密码
 立即注册
搜索
查看: 100|回复: 0

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब रोज चलेगी सहरसा-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन, कई ट्रेनें अब नियमित

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:38:47 | 显示全部楼层 |阅读模式
  सहरसा-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी का नियमित परिचालन शुरू। सांकेतिक तस्वीर





संवाद सूत्र, सहरसा। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल द्वारा संचालित की जा रही कई विशेष ट्रेनों का नियमित रूप से परिचालन शुरू कर दिया है।

3 अक्टूबर 25 से इसका परिचालन क्षेत्र में शुरू कर दिया गया है। सहरसा से पूर्णिया कोर्ट के बीच चल रही विशेष गाड़ी अब 75225 एवं 75226 के रूप में प्रतिदिन चलेगी।

इस गाड़ी के नियमित परिचालन से अब सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट के यात्रियों को प्रतिदिन यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। सहरसा से गाड़ी संख्या 75226 पैसेंजर ट्रेन रात के 11.30 बजे खुलेगी जो विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए पूर्णिया कोर्ट मध्य रात्रि 02.30 बजे पहुंचेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पूर्णिया कोर्ट से गाड़ी संख्या 75225 अहले सुबह 03.00 बजे खुलेगी जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सहरसा सुबह 06.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह बिहारीगंज-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी का परिचालन अब नियमित रूप से प्रतिदिन की जा रही है।

यह सुविधा 3 अक्टूबर से ही लागू कर दी गयी है। वहीं सहरसा-अमहा पिपरा पैसेंजर ट्रेन का विस्तार अब त्रिवेणीगंज तक कर दिया गया है। 4 अक्टूबर को ही इसका शुभारंभ किया गया। सहरसा से त्रिवेणीगंज के बीच अब यह पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया है।



सहरसा से यह ट्रेन दिन के 02.05 बजे खुलते हुए सुपौल होते हुए अमहा पिपरा और त्रिवेणीगंज शाम 05.30 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 75249 त्रिवेणीगंज-सहरसा पैसेंजर ट्रेन त्रिवेणीगंज से सुबह 05.30 बजे खुलेगी जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सहरसा सुबह 08.50 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 9 कोच रहेंगे, जिसमें सात साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच और दो गार्ड सह लगेज ब्रेक शामिल होंगे। यह विस्तार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को रेल यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 10:05 , Processed in 0.230742 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表