找回密码
 立即注册
搜索
查看: 416|回复: 0

इन गलतियों से टूट सकता है Karwa Chauth Vrat, यहां पढ़ें क्या करें और क्या न करें

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:40:44 | 显示全部楼层 |阅读模式
  Karwa Chauth 2025: करवा चौथा व्रत में भूलकर भी न करें





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह के बाद कार्तिक माह की शुरुआत होती है। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 10 अक्टूबर (Karwa Chauth 2025) को किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है और अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है। व्रत (Karwa Chauth 2025 Vrat Niyam) के दौरान नियम का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ गलतियों को करने से व्रत खंडित हो सकता है और शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि करवा चौथ के दिन क्या करें और क्या करें।


करवा चौथ के दिन क्या करें (What to do on the day of Karwa Chauth)



  • इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
  • व्रत के दौरान प्रभु के नाम का ध्यान करें।
  • देसी घी का दीपक जलाकर करवा माता की पूजा करें।
  • फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • व्रत कथा का पाठ करें।
  • चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करें।
  • सुहाग का सामान, अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें।

करवा चौथ के दिन क्या न करें (What not to do on Karwa Chauth)





  • करवा चौथ के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है।
  • व्रत के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
  • घर और मंदिर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • करवा चौथ व्रत के दौरान किसी भी चीज का सेवन न करें। इस तरह की गलती करने से व्रत टूट सकता है।
  • पति-पत्नी लड़ाई-झगड़ा न करें। इस गलती को करने से करवा माता नाराज हो सकती हैं।






करें इन चीजों का दान



करवा चौथ के दिन सुहाग का सामान दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, किसी सुहागिन महिला को सुहाग का सामान दान करने से वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के मधुरता आती है। इसके अलावा अन्न, धन और वस्त्र समेत आदि चीजों का दान भी करना चाहिए।



यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की पूजा में शामिल करें ये चीजें, अभी नोट करें सामग्री लिस्ट और चंद्रोदय का समय

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: क्या है इतिहास? तिथि और शुभ मुहूर्त कब है? किन ग्रहों का बन रहा महायोग?



अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 02:08 , Processed in 0.189101 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表