找回密码
 立即注册
搜索
查看: 618|回复: 0

बिहार चुनाव की तारीखों का एलान आज, पिछली बार कब और कितने चरण में हुई थी वोटिंग?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:41:55 | 显示全部楼层 |阅读模式
  बिहार विधानसभा चुनाव आज होगा तारीखों का एलान। जागरण ग्राफिक्‍स टीम





डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्ली/पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राजनीतिक दल  छठ पर्व के तुरंत बाद एक चरण में ही पूरे बिहार में चुनाव कराने का आग्रह कर रहे हैं ताकि लोकतंत्र के इस पर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, बिहार से बड़ी संख्या में लोग कमाने-खाने के लिए अन्य प्रदेशों में रह रहे हैं और इनमें से ज्यादातर लग छठ का महापर्व मनाने के लिए घर आते हैं। इसलिए राजनीतिक दल चाहते हैं कि छठ के तुरंत बाद एक ही फेज में पूरे बिहार में वोटिंग कराई जाए ताकि बिहार सरकार चुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपना मत दे सकें।



खैर,  बिहार में चुनाव कब और कितने फेज में आयोजित होगा, इसका फैसला तो चुनाव आयोग लेगा, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 कितने चरण में आयोजित किया गया था, कब रिजल्ट आया था और किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं?   आइए हम आपको बताते हैं..

बिहार में पिछला विधानसभा चुनाव साल 2020 में कोविड महामारी के दौरान हुआ था। तब चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए गए थे। पहला चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की 3 नवंबर और तीसरे चरण की 7 नवंबर को हुई थी। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम का एलान किया गया था।


किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती थीं?

बिहार में 2020 में विधानसभा चुनाव जीतकर एनडीए ने सरकार बनाई थी। एनडीए को कुल 125 सीटें मिली थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।



      एनडीए गठबंधन                        सीटें  

  • भाजपा                                 - 74
  • जदयू                                    - 43
  • विकासशील इंसान पार्टी (VIP)  - 4
  • हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा  (HAM)  - 4


महागठबंधन को मिली थीं 110 सीटें



     पार्टी                      सीटें

  • राजद                     - 75   
  • कांग्रेस                    -19
  • सीपीआई (एमएल)    -12   
  • -AIMIM समेत अन्‍य   - 5

एनडीए vs महागठबंधन दोनों को कितनी सीटें मिलीं?

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA और महागठबंधन के बीच सिर्फ 12 हज़ार वोटों का अंतर था। दोनों का वोट प्रतिशत 37% था। एनडीए को 37.26% और महागठबंधन को 37.23 % वोट मिले थे। एनडीए और महागठबंधन दोनों को मिले कुल वोटों में महज 12000 का अंतर था। यानी कि महागठबंधन महज 12 हजार वोटों के अंतर से 15 सीटें हार गया था।



बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्‍कर एनडीए और महागठबंधन के बीच में है, लेकिन एक नया आयाम प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी जोड़ रही है, जो खुद को बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक ताकत के रूप में स्थापित कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly elections कराने जाएंगी झारखंड पुलिस की 23 कंपनियां,बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों में भी सख्ती बरतने की तैयारी
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 17:52 , Processed in 0.214531 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表