找回密码
 立即注册
搜索
查看: 238|回复: 0

नई Mahindra Bolero Neo लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स से हुई लैस

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:42:45 | 显示全部楼层 |阅读模式
  2025 Mahindra Bolero Neo अपडेटेड फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च हुई।





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने भारतीय बाजार में 2025 2025 Mahindra Bolero Neo को लॉन्च कर दिया है। इसे कई बेहतरीन बदलावों के साथ लेकर आया है। इसमें कई नए फीचर्स और इंटीरियर्स को शामिल किया गया है। इसमें किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। महिंद्रा ने इसके साथ नए N11 टॉप-स्पेक वेरिएंट को भी लेकर आया गया है। आइए 2025 Mahindra Bolero Neo के बारे में विस्तार में जानते है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


नई Mahindra Bolero Neo की कीमत

    2025 Mahindra Bolero Neo (एक्स-शोरूम)
   
  
    वेरिएंट कीमत
   
   
   Bolero Neo N4
   ₹ 8.49 लाख
   
   
   Bolero Neo N8
   ₹ 9.29 लाख
   
   
   Bolero Neo N10
   ₹ 9.79 लाख
   
   
   Bolero Neo N11
   ₹ 9.99 लाख
   

नई महिंद्रा बोलेरो नियो को 8.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तक जाती है।



  
नई Mahindra Bolero Neo का एक्सटीरियर

2025 Mahindra Bolero Neo का फ्रंट फेसिया अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश है, जिसमें नई नई हॉरिजेंटल स्लैट ग्रिल और सिल्वर एक्सेंट्स के साथ नया डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही नए नए 16-इंच अलॉय व्हील्स भी दिए घए हैं। इसके पुराने बॉक्सी लुक और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील को पहले की तरह रखा गया है। इसे दो नए कलर ऑप्शन Jeans Blue और Concrete Gray को शामिल किया है।



  
नई Mahindra Bolero Neo का इंटीरियर और फीचर्स

नई महिंद्रा बोलेरो नियो के इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम दिया गया है। इसमें नया ड्यूल-टोन थीम दिया गया है। इसका इसका डैशबोर्ड अब ऊपर की तरफ ब्लैक और नीचे की तरफ बेज कलर में है।



  

इसके अलावा, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है,जो अब एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, इसमें रियर व्यू कैमरा भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही एक नया USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

  


नई Mahindra Bolero Neo का वेरिएंट वाइज फीचर

    N4 N8 N10 N11 (नया वेरिएंट)
   
   
   
   

         
  • बॉडी कलर्ड बंपर
         
  • X-शेप स्पेयर व्हील कवर
         
  • 8.9 cm LCD क्लस्टर डिस्प्ले
         
  • 7-सीट्स (Vinyl)
         
  • फोल्डेबल तीसरी रो की सीट
         
  • ईको मोड
         
  • पावर स्टीयरिंग
         
  • फ्रंट और रियर पावर विंडोव
         
  • इंजन स्टार्ट-स्टॉप (माइक्रो हाइब्रिड)
         
  • 12 V चार्जिंग पॉइंट
         
  • ड्राइवर & को-ड्राइवर एयरबैग्स
         
  • ABS + EBD
         
  • कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल
         
  • फोल्डेबल 3rd Row Seat
       
नई सुविधाएं:
   

         
  • स्लीक नई ग्रिल
         
  • नई कलर (Concrete Grey)
         
  • नई इंटीरियर थीम (Mocha Brown)
         
  • राइडफिओ तकनीक
       
  
   
N4 के फीचर्स के अतिरिक्त:

   

         
  • व्हील आर्च क्लैडिंग
         
  • डुअल टोन ORVMs
         
  • 7-सीटें (फैब्रिक)
         
  • फोल्डेबल दूसरी पंक्ति की सीट
         
  • म्यूजिक प्लेयर (ब्लूटूथ, USB, AUX)
         
  • स्टीयरिंग पर लगे ऑडियो कंट्रोल
         
  • रिमोट की एंट्री
         
  • वर्सा व्हील
       
नई सुविधाएं:
   

         
  • नई कलर (Jeans Blue)
       
  
   
N8 के फीचर्स के अतिरिक्त:

. स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप
. हेडलैंप में DRL
. फॉग लैंप
. फ्रंट आर्मरेस्ट
. दूसरी पंक्ति में आर्मरेस्ट
. ऊंचाई समायोज्य ड्राइवर सीट
. 22.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
. क्रूज़ कंट्रोल
. विद्युत रूप से समायोज्य
ORVMs

. फॉलो मी होम हेडलैंप
. रियर ग्लास वाइपर और डिफॉगर
. बच्चों की सीटों के लिए ISOFIX माउंट नई सुविधाएं:
   

         
  • R15 सिल्वर अलॉय व्हील्स
         
  • रियर व्यू कैमरा
         
  • USB C-type चार्जिंग पोर्ट
       

N 10 (O) - मल्टी-टेरेन तकनीक के साथ (MITT)
  
   
N10 के फीचर्स के अतिरिक्त:
   

         
  • . डुअल टोन रंग
         

         
    . R16 डार्क मेटैलिक ग्रे अलॉय व्हील
         
    . नया इंटीरियर थीम
         
    (लूनर ग्रे)
         
    . लेदरेट अपहोल्स्ट्री (Lunar Grey)
       
  
   
नई Mahindra Bolero Neo का इंजन

2025 महिंद्रा बोलेरो नियो में वही 1.5-लीटर मHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 100hp की पावर और 260Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, इस SUV की सवारी गुणवत्ता और हैंडलिंग स्थिरता को नया MTVCL FDD डैम्पर सस्पेंशन और बेहतर ब्रेक डाइनामिक्स के साथ सुधारा गया है।

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 03:39 , Processed in 0.222101 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表