找回密码
 立即注册
搜索
查看: 219|回复: 0

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का हुआ एलान, दो चरणों में होगा मतदान, पढ़ें कब आएंगे परिणाम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:43:01 | 显示全部楼层 |阅读模式
  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा





डिजिटल डेस्क, पटना। ‍Bihar Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा।

बता दें पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा।  



मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग इस बार मतदान के लिए पोलिंग बूथ बनाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या होगी। राज्य में इस बार 7 करोड़ 41 लाख मतदाता वोट देंगे। चुनाव आयोग 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगा, साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस बार के चुनाव में 17 नये प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर 818 वोटर होंगे। ईवीएम में प्रत्याशियों के रंगीन फोटो होंगे ताकि असानी से पहचान हो पाए।




2020 में 3 चरणों में 243 सीटों पर हुआ था मतदान

  • पहला चरण (28 अक्टूबर 2020) → 71 (16 जिले) सीटों पर मतदान
  • दूसरा चरण (3 नवम्बर 2020) → 94 (17 जिले) सीटों पर मतदान
  • तीसरा चरण (7 नवम्बर 2020) → 78 (15) सीटों पर मतदान  


कुल मिलाकर 243 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए। मतगणना 10 नवम्बर 2020 को हुई थी।






पहला चरण (28 अक्तूबर 2020)

  • जिले: 16
  • सीटें: 71
  • औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, भागलपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर






दूसरा चरण (3 नवम्बर 2020)

  • जिले: 17
  • सीटें: 94
  • सिवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया






तीसरा चरण (7 नवम्बर 2020)

  • जिले: 15
  • सीटें: 78
  • किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर (बाकी सीटें), बांका (बाकी सीटें), मधेपुरा (बाकी सीटें), दरभंगा (बाकी सीटें), मधुबनी (बाकी सीटें), समस्तीपुर (बाकी सीटें), सीतामढ़ी (बाकी सीटें), सुपौल (बाकी सीटें), पूर्णिया (बाकी सीटें), अररिया (बाकी सीटें), सहरसा, जमुई (बाकी सीटें)


  • पहला चरण – 16 जिले
  • दूसरा चरण – 17 जिले
  • तीसरा चरण – 15 जिले







कब कितने चरण में हुआ मतदान

  • एक चरण : 1969, 1980 व 1990
  • दो चरण : 1985
  • तीन चरण : 1977, 2000, 2005 व 2020
  • चार चरण : 1962, 1967, 1972 व 2005
  • पांच चरण : 1995 व 2015
  • छह चरण : 2010 1952 में पहले चुनाव में मतदान 21 दिनों तक चार से 24 जनवरी तक हुआ 1957 में दूसरे चुनाव में मतदान 16 दिनों तक 25 फरवरी से 12 मार्च हुआ
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 06:25 , Processed in 0.228075 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表