找回密码
 立即注册
搜索
查看: 713|回复: 0

सिर्फ एक एप से होंगे सारे काम... बिहार चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा एलान; क्या है ECINet?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:43:10 | 显示全部楼层 |阅读模式
  40 अलग-अलग एप्स को जोड़कर एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म बनाया गया (फोटो: जागरण)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन ने आज बिहार चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। ये चुनाव दो चरणों में होंगे। मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर होंगे। वहीं नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए भी एक बड़ी घोषणा की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इलेक्शन कमीशन ने अपने 40 अलग-अलग एप्स को जोड़कर एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म बना दिया है। इसे ecinet नाम दिया गया है। इस पहल से मतदाताओं को चुनाव के लिए अलग-अलग एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक ही पोर्टल व एप से उनके सभी काम हो जाएंगे।


ECINet एप से क्या होंगे काम?

ECINet एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म है, जिसमें मतदाता को हर जरूरी सेवाएं बस क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इससे मतदाताओं को ये फायदे होंगे:

  • वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जा सकता है।
  • फॉर्म एप्लीकेशन को ट्रैक किया जा सकता है।
  • वोटर कार्ड में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायत की जा सकती है।
  • मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकता है।
  • ई-वोटर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
  • बीएलओ के साथ कॉल बुक की जा सकती है।
  • दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं ली जा सकती हैं।
  • चुनाव से संबंधित लर्निंग मैटेरियल हासिल किए जा सकते हैं।
  • चुनाव में खड़े उम्मीदवार के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
  • लेटेस्ट चुनावों के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है।
  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है।
  • वोटर टर्नआउट के बारे में जान सकते हैं।
  • चुनाव के नतीजे और अन्य आंकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं।


इसके अलावा चुनाव आयोग ने कई अहम घोषणाएं भी की है। अब मतदाता पोलिंग बूथ के बाहर अपने फोन जमा करवा सकते हैं। पोलिंग स्टेशन की 100 फीसदी वेबकास्टिंग की जाएगी। पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर दूर ही कैंडिडेट बूथ का अनुमित होगी। वहीं रियल टाइम वोटर टर्नाआउट आंकड़े भी उपलब्ध होंगे।



यह भी पढ़ें- दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव; 14 नवंबर को होगी मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 06:25 , Processed in 0.218665 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表