找回密码
 立即注册
搜索
查看: 970|回复: 0

उत्तराखंड में इस हाईवे का शुरू हुआ चौड़ीकरण, दिल्ली से यमुनोत्री की यात्रा होगी आसान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:44:57 | 显示全部楼层 |阅读模式
  यमुनोत्री हाईवे पर तो चौड़ीकरण कार्य शुरू।





जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। चारधाम सड़क परियोजना (आलवेदर रोड) के तहत यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड से जानकीचट्टी तक चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। लेकिन गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक यह कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारियों ने इस साल चौड़ीकरण कार्य शुरू कराने का दावा किया था। लेकिन चौड़ीकरण कार्य शुरू होता नजर नहीं आ रहा है। इधर, हाईवे के संकरे हिस्सों पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चारधाम सड़क परियोजना में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां पालीगाड से जानकीचट्टी तक चौड़ीकरण लंबित था। वहीं, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के डामटा से बड़कोट तक भी चौड़ीकरण कार्य की मांग की जा रही थी।

इधर, उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक भी हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य लंबित है। हाल में, यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड से जानकीचट्टी तक करीब 16 किमी तथा डामटा से बड़कोट तक करीब 40 किमी तक हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।



इधर, बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक लंबित चौड़ीकरण कार्य को पांच चरणों में बांटा गया है। इनमें से पांचवें चरण उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी से तेखला तक चौड़ीकरण कार्य इस साल शुरू होने का दावा किया गया था।

हाल में, तेखला से हीना बाईपास निर्माण के सामरिक महत्व को देखते हुए वन विभाग उत्तराखंड शासन ने इसे अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। लेकिन यहां अब तक चौड़ीकरण को लेकर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है।



हाल में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा के नेतृत्व में होटल व्यवसायियों ने भी बीआरओ के चीफ इंजीनियर के समक्ष हाईवे पर शीघ्र चौड़ीकरण कार्य शुरू करने की मांग रखी है।


इसलिए बेहद जरुरी है चौड़ीकरण

जनपद मुख्यालय से लेकर गंगोत्री हाईवे किनारे बसे कस्बों आदि में वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। जबकि सड़क की चौड़ाई जस की तस है। हालात ये हैं कि चारधाम यात्रा काल में बाहर से वाहन पहुंचने पर यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।



वहीं, हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। कई जगह बीआरओ के चौड़ीकरण के इंतजार में हाईवे पर सालों से डामरीकरण नहीं किया है। ऐसे में चौड़ीकरण से ही हाईवे की दशा में सुधार व कायाकल्प हो सकता है।



गंगोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से निर्देश मिलने का इंतजार है। हाल में एक बैठक भी इस संबंध में हुई थी, मंत्रालय की ओर से बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु भी जारी किए जाएंगे। वहीं, हाईवे चौड़ीकरण को लेकर लोगों की आपत्तियों के चलते भी चौड़ीकरण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। -राज किशोर, कमांडर, बीआरओ।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 15:25 , Processed in 0.199643 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表