找回密码
 立即注册
搜索
查看: 503|回复: 0

वाल्मीकि जयंती आयोजन में शामिल होंगे सीएम याेगी, हर जिले में कराए जाएंगे धार्मिक आयोजन

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:47:05 | 显示全部楼层 |阅读模式
  वाल्मीकि जयंती आयोजन में शामिल होंगे याेगी, जिले में कराए जाएंगे धार्मिक आयोजन





राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर छुट्टी घोषित करने के साथ सरकार प्रदेश भर में धार्मिक आयोजन भी कराने जा रही है। मंगलवार को जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, सभी जिलों में महर्षि से संबंधित स्थलों और मंदिरों पर भक्ति व संस्कृति के संगम नजर आएगा। रामचरित मानस पाठ, अखंड रामायण पाठ, वाल्मीकि रामायण पाठ, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन, दीप प्रज्वलन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों मंत्री, विधायकाें के साथ भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।



महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर होने वाले अवकाश को अन्य कई छुट्टियों के साथ वर्ष 2017 में भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती के अवकाश को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही सरकार और भाजपा वाल्मीकि समाज में पैठ बढ़ाने की भी कोशिश में हैं।

इसके लिए सभी जिलों में धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रति जिले को एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। यह राशि कलाकारों के मानदेय और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर खर्च हाेगी।



महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर व तुलसीदास आश्रम राजापुर चित्रकूट, वाल्मीकि आश्रम बिठूर कानपुर, वाल्मीकि आश्रम श्रावस्ती, अयोध्या और प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश के देव मंदिरों में रामायण पाठ और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मंगलवार को राजधानी के अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर और मड़ियाव की मलिन बस्ती में होने वाले आयोजन में शामिल होंगे।



वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह हजरतगंज के परिवर्तन चौक स्थित वाल्मीकि प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसी तरह हर जिले में मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों को आयोजन में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रत्येक जनपद में आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। सरकार, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 04:11 , Processed in 0.196819 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表