|
|
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सात वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित सोमवार सुबह सरकारी ट्रामा सेंटर से भाग गया। आरोपित संतोष, निवासी ओमनगर, लाइनपार को रसूलपुर पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में पकड़ा था।
पैर में गोली लगने के बाद कराया था भर्ती
पैर में गोली लगने के कारण उसे भर्ती कराया गया था। उसके साथ एक दारोगा और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें सुबह पांच बजे उसके भागने की जानकारी हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |
|