找回密码
 立即注册
搜索
查看: 122|回复: 0

Tarapur Assembly Seat 2025: प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार, दावेदारों में हलचल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:24:48 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर तारापुर में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर है, लेकिन अभी तक किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा नहीं की है। इस स्थिति में सभी दावेदार अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं और प्रत्याशी बनने की उम्मीद में प्रयासरत हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महागठबंधन के घटक दल वीआइपी से सकलदेव बिंद ने स्वयं को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने नामांकन शुल्क जमा कर लिया है और 14 अक्टूबर को नामांकन करने की घोषणा की है। राजद के प्रदेश सचिव जितेंद्र कुशवाहा ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर 17 अक्टूबर को नामांकन करने की घोषणा की है।

उन्होंने दावा किया है कि वरीय नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया है, इसलिए वे निर्दलीय नहीं, बल्कि पार्टी प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव लड़ेंगे। राजद के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार साह भी पटना पहुंच गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी वह राजद से मैदान में होंगे।

फिलहाल, महागठबंधन में स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है और अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा है। इस बार तारापुर सीट भाजपा के खाते में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने उनके संभावित नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है।

हालांकि, पार्टी की ओर से अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। जन सुराज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है पर यहां से कुछ नाम गया है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रियंका चौहान इंटरनेट मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर को नामांकन संबंधित पोस्ट शेयर किया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 13:20 , Processed in 0.103649 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表