找回密码
 立即注册
搜索
查看: 557|回复: 0

यूपी में किसानों के लिए खुशखबरी! चीनी मिलों में इस दिन से शुरू होगी गन्ना पेराई, क्रय केंद्रों पर होगी खरीद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:24:58 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दीपावली के बाद शुरू होगी चीनी मिलों में गन्ने की पेराई।



संवाद सूत्र, सीतापुर। गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। जिले की चीनी मिलों में नवीन पेराई सत्र दीपावली के बाद से शुरू होगा। मिलों ने जिला प्रशासन व गन्ना विभाग को लिखित जानकारी दी है। सबसे पहले बिसवां व हरगांव चीनी मिल में पेराई शुरू होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद सबसे बाद में चलेगी। पेराई को लेकर चीनी मिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मिल गेट से लेकर गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल के इंतजाम व कांटा स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

जिले में पांच चीनी मिलें संचालित हैं। इनमें बिसवां, हरगांव, जवाहरपुर, रामगढ़ व महमूदाबाद हैं। बिसवां व हरगांव चीनी मिल में 25 अक्टूबर को पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। जवाहरपुर व रामगढ़ चीनी मिल पांच नवंबर को शुरू होगी।

सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद में 22 नवंबर को पेराई शुरू की जाएगी। हरगांव में 82 गन्ना क्रय केंद्र व एक लाख 22 हजार किसान हैं। जवाहरपुर मिल में 47 गन्ना क्रय केंद्र व 55 हजार किसान हैं।

रामगढ़ चीनी मिल में 26 गन्ना क्रय केंद्र व 56 हजार किसान हैं। बिसवां चीनी मिल में 38 गन्ना क्रय केंद्र व एक लाख 17 हजार किसान हैं। सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद में 26 गन्ना क्रय केंद्र व 15 हजार से अधिक किसान हैं।

किसान जिले की चीनी मिलों के अलावा हरदोई के हरियावां, बाराबंकी के हैदरगढ़, लखीमपुर की ऐरा चीनी मिल को भी गन्ने की आपूर्ति करते हैं।
हरगांव व बिसवां में 20 अक्टूबर से जारी होंगी पर्ची

25 अक्टूबर से हरगांव व बिसवां चीनी मिल में पेराई शुरू होगी। यहां के किसानों को दीपावली के पहले अथवा एक दिन बाद पेड़ी की पर्चियां जारी कर दी जाएंगी। इससे गन्ने की छिलाई शुरू कर सकें।


सभी चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू करने की लिखित सूचना दे दी है। हरगांव व बिसवां चीनी मिल 25 अक्टूबर, रामगढ़ व जवाहरपुर मिल पांच नवंबर, महमूदाबाद मिल में 22 नवंबर को पेराई शुरू होगी। इन तारीखों में बदलाव भी हो सकता है। मिलों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। -रत्नेश्वर त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।

फैक्ट फाइल

  • 3.66 लाख जिले में गन्ना किसान।
  • 2.25 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती।
  • 05 चीनी मिलें जिले मेें संचालित।


यह भी पढ़ें- हरदोई में कमरे में अनार बताने समय हुआ विस्फोट, झुलसने से दुकानदार की दर्दनाक मौत
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 17:08 , Processed in 0.123224 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表