找回密码
 立即注册
搜索
查看: 359|回复: 0

Bihar Politics: राजद विधायक विभा देवी जदयू में हुईं शामिल, प्रकाश वीर भी लाइन में लगे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:26:04 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

राजद विधायक विभा देवी जदयू में हुईं शामिल।



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद की नवादा विधायक विभा देवी सोमवार को जदयू में शामिल हो गईं। विभा देवी पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं। रजौली (सुरक्षित) सीट से राजद विधायक प्रकाश वीर भी जदयू में शामिल होने जा रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विभा देवी को जदयू की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर जदयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी मौजूद थे।  

विभा देवी व प्रकाश वीर ने हाल ही में राजद से इस्तीफा दिया था। नवादा से पिछली बार जदयू की टिकट पर चुनाव लड़े कौशल यादव ने हाल ही में राजद की सदस्यता ग्रहण की है। उसी समय से यह चर्चा थी कि वह राजद को छोड़ जदयू में शामिल हो सकती हैं।

जदयू में शामिल होने के बाद यह तय माना जा रहा कि नवादा से जदयू विभा देवी को अपना प्रत्याशी बनाएगा। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में विभा देवी ने निर्दलीय श्रवण कुमार को 26220 मतों से हराया था।

रजौली (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रकाश वीर भी आज जदयू में शामिल होने पहुंचे थे पर उन्हें कहा गया कि आने वाले समय में उन्हें शामिल कराया जाएगा।

दरअसल, सीट शेयरिंग के तहत रजौली सीट भाजपा के खाते में जाने की बात है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रकाश वीर ने भाजपा के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को पराजित किया था।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 15:03 , Processed in 0.106036 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表