找回密码
 立即注册
搜索
查看: 183|回复: 0

तमिलनाडु की मंदिरों में चढ़ा बंपर सोना, हर साल सरकार को मिल रहा इतने करोड़ का ब्याज

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:26:11 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हर साल करीब 17.81 करोड़ रुपये का ब्याज मिल रहा (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने बताया है कि राज्य के 21 मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए 1,074 किलो सोने को पिघलाकर 24 कैरेट सोने की छड़ों में बदला गया है और इन्हें बैंकों में जमा कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस निवेश से सरकार को हर साल करीब 17.81 करोड़ रुपये का ब्याज मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल मंदिरों के विकास कार्यों में किया जा रहा है।
मुंबई में पिघलाया गया सोना

हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी के शेखर बाबू ने बताया गया कि यह सारा सोना मुंबई स्थित सरकारी टकसाल में पिघलाया गया और फिर एसबीआई में स्वर्ण निवेश योजना के तहत जमा किया गया। यह सोना वो था जो मंदिरों में चढ़ाया गया, लेकिन इसे किसी भी प्रकार के उपयोग में नहीं लाया गया था।

कांचीपुरम जिले के चार मंदिरों श्री कामाक्षी अम्मन मंदिर, सुब्रह्मण्यस्वामी मंदिर, कुंद्राथुर, तिरुविदंथई में नित्यकल्याणपेरुमल मंदिर और तिरुमलाईवैयावुर में प्रसन्ना वेंकटेश पेरुमल मंदिर से 53.38 किलोग्राम वजन का सोना 12 अक्टूबर को सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दोराई स्वामी राजू, राज्य के मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में एसबीआई को सौंप दिया गया।

मंत्री ने बताया कि अगले चरण में 12 मंदिरों से 378.6 किलोग्राम सोना भी बैंक में जमा किया जाएगा।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 16:45 , Processed in 0.125622 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表