|
|
कांग्रेस नेता के लापता भाई का शव भाखड़ा से बरामद। सांकेतिक फोटो
संवाद सूत्र, खन्ना। खन्ना यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय मोदगिल के छोटे भाई और व्यापारी अभिषेक मोदगिल का शव भाखड़ा नहर से सोमवार को बरामद हुआ। शव गंडाखेड़ी गांव के पास से मिला। सरहिंद थाना पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अभिषेक नौ अक्टूबर को घर से निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। उनकी थार गाड़ी पहले ही सरहिंद फ्लोटिंग के पास भाखड़ा नहर किनारे मिली थी। गाड़ी से उनका मोबाइल फोन, पर्स और अन्य निजी सामान बरामद हुआ था। हालांकि, अभिषेक के खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। |
|