找回密码
 立即注册
搜索
查看: 689|回复: 0

सदर बाजार से भी बदतर हुआ चांदनी चौक, अतिक्रमण से हालात विस्फोटक; 10 हजार रेहड़ी-पटरीवालों का कब्ज

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:27:10 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

चांदनी चौक में सड़क पर 10 हजार रेहड़ी पटरी वालों का कब्जा।



नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। दिल्ली का प्रमुख कारोबारी व पर्यटन क्षेत्र चांदनी चौक का सदर बाजार से भी बुरा हाल है। यहां 10 हजार से से अधिक रेहड़ी -पटरी वालों ने मुख्य मार्ग से लेकर अन्य संपर्क मार्गों पर कब्जा जमा लिया है, जो दीपावली के नजदीक आने के साथ बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह कि लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक करीब डेढ़ किमी लंबे सड़क और अन्य संपर्क मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चांदनी चौक के जानकारों के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में पहली बार इस पुराने शहर की स्थिति इतनी विस्फोटक देखी जा रही है। क्योंकि, पुलिस प्रशासन व एमसीडी की शह पर रेहड़ी-पटरी माफिया का जाल हर सड़क, फुटपाथ के साथ गलियों को निगलता जा रहा है।

यह वहीं, स्थिति है, जिसकी चिंता जताते हुए व्यापारियों के एक तबके ने पुनर्विकास परियोजना को लेकर चिंता जताई थी कि वाहनों का प्रवेश बंद कर दिए जाने पर फुटपाथ से लेकर सड़कों तक पर रेहड़ी-पटरी माफिया हावी हो जाएंगे। ऐसे में आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों ने दीपावली बाद बाजार बंद कर आंदोलन की धमकी दी है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को ही चांदनी चौक के साथ ही खारी बावली व सदर बाजार समेत पुरानी दिल्ली के अन्य स्थानों पर विकराल होती अतिक्रमण की स्थिति पर चिंता व्यक्त कर एमसीडी, दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में कार्रवाई की मांग की थी। वह कहते हैं कि स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। इसलिए अतिक्रमण पर कार्रवाई के साथ ही आपदा स्थिति से बचाव के भी पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।

सोमवार को इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव के अनुसार, इस इलाके में रेहड़ी-पटरी वालों का माफिया राज बढ़ता जा रहा है। जो न सिर्फ यहां दिन में दुकान लगाते हैं, बल्कि रात्रि में यहीं सोेते हैं। इसके चलते दिनभर चांदनी चौक में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हर ओर गंदगी का ढेर है।

पुरानी दिल्ली का यह इलाका दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पूरे देशभर में खरीदारी के लिहाज से लोकप्रिय है। यह प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। स्थिति यह कि दीपावली की खरीदारी के लिए प्रतिदिन दो लाख से अधिक खरीदार पहुंच रहे हैं। इसी तरह, हजारों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक भी आ रहे हैं। उन्हें चांदनी चौक की यह बदहाली काफी परेशान करने वाली है। मुख्य मार्ग से लेकर नई सड़क, बल्लीमारान, एक्प्लेंडेड रोड, सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, चर्च मिशन रोड समेत सड़कों व अन्य बाजारों की स्थिति भयावह होती जा रही है।

यह स्थिति पुनर्विकास के बाद इस वर्ष ज्यादा खराब दिखाई दे रही है। दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था, जिसके प्रथम चरण के पूरे हुए कार्य का उद्घाटन वर्ष 2022 में हुआ था। जिसपर 140 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। चांदनी चौक की मौजूदा बदहाली वर्ष 2018 से भी बदतर है। वहीं, डीसीपी उत्तरी राजा बंथिया ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्राथमिक जिम्मेदारी एमसीडी की है। एमसीडी को पुलिस उपलब्ध कराकर सोमवार को 150 से अधिक अतिक्रमण के मामलों पर कार्रवाई की गई है।


रेहड़ी-पटरी वालों के साथ अवैध रूप से संचालित होते ई रिक्शा व रिक्शा ने बुरा हाल कर रखा है। मुख्य मार्ग सबसे बड़ा आश्रय मार्ग बन गया है। जिसपर सैकड़ाें बेघर व भिखारी दिनरात डेरा डाले हुए हैं। पुनर्विकास की सारी सुंदरता तहस नहस हो चुकी है। हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। अगर एमसीडी व पुलिस के अधिकारी गंभीर नहीं होते तो दीपावली बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। - सुमन गुप्ता, संरक्षक, चांदनी चौक व्यापार परिषद

मैंने, अतिक्रमण को लेकर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है, जिसमें स्पष्ट किया है कि इसके लिए काफी हद तक दिल्ली पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। कई पुलिसकर्मी है जिनका स्थानांतरण लंबे वक्त से नहीं हुआ है। - संजय भार्गव, अध्यक्ष, चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 20:40 , Processed in 0.145543 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表