找回密码
 立即注册
搜索
查看: 688|回复: 0

Maharashtra Board Time Table 2026: महाराष्ट्र बोर्ड SSC, HSC टाइम टेबल जारी, इन डेट्स में होंगी परीक्षाएं

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:29:56 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Maharashtra Board Time Table 2026 यहां से करें चेक।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से टाइम टेबल महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी किया गया है। स्टूडेंट्स तुरंत ही वेबसाइट से जाकर परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज से भी प्रैक्टिकल एग्जाम के साथ ही थ्योरी एग्जाम डेट्स की डिटेल हासिल कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
SSC बोर्ड एग्जाम के लिए टाइम टेबल

कक्षा दसवीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 2 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक करवाया जायेगा वहीं थ्योरी परीक्षाओं (लिखित परीक्षा) का आयोजन 20 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा।
HSC (Class 12) टाइम टेबल

कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल/ वायवा/ इंटरनल एसेसमेंट एग्जाम का आयोजन 23 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक किया जायेगा। इसके अलावा थ्योरी लिखित परीक्षाओं का आयोजन 10 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा।

परीक्षा शिफ्ट

पिछले वर्ष के पैटर्न के मुताबिक परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट के पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।
टाइम टेबल
कक्षाप्रैक्टिकल/ वायवा/ इंटरनल एसेसमेंट एग्जामरिटेन एग्जाम डेट
10वीं/ SSC2 फरवरी से 18 फरवरी 202620 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2026
12वीं/ HSC23 जनवरी से 9 फरवरी 202610 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026


एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे प्राप्त


बोर्ड एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दिन पूर्व विद्यालयों में भेज दिया जायेंगे। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2026: सीबीएससी 10th 12th डेटशीट जारी, सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेट
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 08:34 , Processed in 0.122259 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表