找回密码
 立即注册
搜索
查看: 408|回复: 0

छठ घाटों तक पहुंच आसान बनाने को निगम करेगा सड़क सुधार, 22 बाजारों और सभी वार्डों में रात में होगी सफाई

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:50:04 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दीवाली से लेकर छठ पूजा तक सफाई सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वार्ड में रात में कूड़ा कलेक्शन होगा। 22 बाजारों में भी रात में कूड़ा उठाया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन की वार्ड कमेटी की बैठक में चेयरमैन पुनीत शर्मा के प्रस्ताव रखने पर उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने यह जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भर दिए जाएंगे सारे गड्ढे

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में रात के समय एक टिपर रहेगा। छठ घाट तक जाने के रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है। कहीं गड्ढे हैं तो उनको भरवाया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने आह्वान किया कि किसी को गड्ढे दिखें तो वह इसकी जानकारी दें, ताकि उन्हें भरवाया जा सके।
रास्तों पर जाम न लगे

इस जोन के इलाकों से कूड़ा न उठने की शिकायतें काफी आती हैं। उपायुक्त ने बैठक में बताया कि दो लोडर और छह बड़े ट्रक मुख्यालय से मांगे गए हैं। करीब 2.66 करोड़ रुपये का प्रस्ताव इसके लिए दिया जा रहा है। इन वाहनाें के मिलते ही नियमित रूप से सफाई व्यवस्था को ठीक करने में मदद मिलेगी। यह भी जानकारी दी कि रास्तों पर जाम न लगे, इसलिए रेहड़ी-पटरी वालों को जागरूक किया गया है कि वह रास्तों पर न खड़े हों।
अतिक्रमण मुक्त कराने पर राहत

दिलशाद गार्डन से पार्षद बीएस पंवार ने उनके वार्ड में निगम के बड़े भूखंड को अतिक्रमण मुक्त कराने पर संतोष व्यक्त किया। पार्षद प्रीति गुप्ता ने घोंडा वार्ड में डलावघर न होने की समस्या उठाई, जिस पर उन्हें बताया गया कि इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। बैठक में डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, पार्षद शिमला देवी, अनिल गौड़, शिवानी पांचाल, रीना माहेश्वरी, ब्रजेश सिंह आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की कमी समेत कई मुद्दे उठाए।
गली बन रही, नालियां नहीं

भजनपुरा वार्ड से पार्षद रेखा रानी ने नगर निगम के वर्क्स डिपार्टमेंट की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में वर्षों के इंतजार के बाद गलियां बनाई जा रही हैं, लेकिन नालियों का निर्माण नहीं किया जा रहा।

उन्होंने आश्चर्य जताया कि वह पहली बार ऐसा होते देख रही हैं। जब नालियां नहीं बनेंगी तो पानी निकासी कैसे संभव होगी। इस पर वर्क्स डिपार्टमेंट को निर्देश दिया गया कि वह मौके पर जाकर चेक करें, अगर गलियों के साथ नालियां बनाने का प्रविधान नहीं किया गया है तो उसे शामिल करें।

यह भी पढ़ें- \“मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में कोयला ब्लाॅक अलॉटमेंट लेटर है प्राॅपर्टी\“..., दिल्ली HC ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 06:22 , Processed in 0.143673 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表