找回密码
 立即注册
搜索
查看: 449|回复: 0

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, सुबह-शाम गुलाबी ठंड; IMD ने जारी किया अलर्ट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:53:11 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में दिन-रात के तापमान में दोगुना अंतर



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी दिन में तपिश बनी हुई है और रात को पारे में गिरावट आने से ठिठुरन महसूस की जा रही है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में लगभग दोगुना अंतर है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान धूप खिली रहने के साथ हल्की हवाएं चल सकती हैं। पारे में मामूली गिरावट के आसार हैं।

शुक्रवार को दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से चटख धूप खिली रही। दिन में तपिश बढ़ने के साथ ही हल्की गर्मी महसूस की गई। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंडक भी बढ़ रही है। दून का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक हैं।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दून समेत पूरे प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। फिलहाल कहीं वर्षा के आसार नहीं है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून32.217.8
ऊधमसिंह नगर, 31.4, 17.231.417.2
मुक्तेश्वर, 22.6, 11.7 22.611.7
नई टिहरी24.612.0



पारे में उतार-चढ़ाव से तबीयत नासाज होने का खतरा

मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पीएस रावत ने बताया कि इस दौरान बच्चों के खानपान व पहनावे पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को ठंडे पानी से न नहलाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। खुले बदन न सुलाएं। रात में ठंड लगने पर चादर ढक दें। तबीयत खराब होने पर चिकित्सक की सलाह से तुरंत दवा लें।

ये बरतें सावधानी
- इस मौसम में संक्रमण का खतरा होता है। ऐसे में पहनावे पर खास ध्यान दें। हल्के गर्म कपड़े पहनें।
- खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है।
- अगर सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 04:16 , Processed in 0.125371 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表