找回密码
 立即注册
搜索
查看: 339|回复: 0

Gold Price: सोने के बढ़ते दाम का असर, अब इस मैटल की ज्वैलरी पसंद करने लगे लोग

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:54:59 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

01 लाख 33 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोने का भाव। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सोने के बढ़ते दामों का असर ग्राहकों में इस तरह पड़ा है कि वह इस दीपावली पर्व के दौरान चांदी की ज्वैलरी जैसे चोकर, ब्रेसलेट, पायल, एंटीक सिक्का खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि कई वर्ग के लोग सोने की ज्वैलरी भी खरीद रहे हैं। लेकिन इनसे ज्यादा कई लोग 24 कैरट का कच्चा सोना व सिक्का खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ताकि वह भविष्य में इसका निवेश कर सकें। कई ज्वैलर्स तो निवेशकों को पुराने सोने का 35 से 40 प्रतिशत रिटर्न दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीते वर्षों तक धनतेरस पर्व से पहले ही सोने की ज्वैलरी की खूब मांग रहती थी। लेकिन इस बार बढ़ते सोने के दाम को देखते हुए ऐसा काफी कम हो रहा है। सोने-चांदी के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। गुरुवार को जहां 10 ग्राम सोने का भाव एक लाख 33 हजार रहा तो वहीं प्रति किलो चांदी एक लाख 90 हजार रुपये पहुंच चुकी है। हालांकि कई कारोबारियों का कहना है कि दाम एकदम गिर भी सकते हैं। इसलिए लोग अभी असमंजस में हैं की अभी सोना-चांदी खरीदें या बाद में। इसके चलते दुकान में भी काफी कम ग्राहक पहुंच रहे हैं।

नैनीताल रोड स्थित बड़े ज्वैलर्स के शोरूमों में तो कर्मचारी खाली ही बैठे हैं। वहीं एडवांस में सोने की ज्वैलरी की बुकिंग करने वाले ग्राहक भी 80 प्रतिशत शुल्क चुका रहे हैं।जबकि लोग भविष्य में सोने का निवेश करने के लिए कच्चा सोना खरीदने में जुटे हैं। सराफा कारोबारियों को धनतेरस पर्व में सोना-चांदी बिकने की काफी उम्मीद है।
सोने की ज्वैलरी व गिफ्ट आइटम में यह खरीदा जा रहा

सोने के कंगन, लांग सेट, चोकर हार, ब्रेसलेट, चिक चेक सेट, चैन, झुमके, हार, नथ, टीका चेन, शार्ट मंगलसूत्र, बालियां, बायज चेन की कई वैराएटी। वहीं 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम के सोने के सिक्के खरीदे जा रहे हैं। वहीं गिफ्ट आइटम की बात करें तो 22 कैरट का अयोध्या का श्रीराम मंदिर फ्रेम, भगवान गणेश, श्याम, गौ माता के सेट काफी पसंद किए जा रहे हैं।
चांदी की ज्वैलरी व गिफ्ट आइटम में यह पसंद कर रहे लोग

चांदी का चोकर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही झुमके, मांग टीका का पूरा सेट है। वहीं युवक-युवतियां चांदी के विभिन्न ब्रेसलेट, पायल, की मांग कर रहे हैं। धनतेरस के लिए लोग एंटीक चांदी के सिक्के विक्टोरिया, जार्ज, एडवर्ट के खरीद रहे हैं। साथ ही गिफ्ट आइटम में 50 ग्राम में गंगा-यमुना लुक में चांदी के श्री गणेश के साथ जार्ज किंग व विक्टोरिया सेट खरीदा जा रहा है।
सराफा कारोबारियों का यह कहना


धनतेरस से पहले ही लगातार सोने के दाम काफी बढ़ रहे हैं। हालांकि कब दाम गिर जाएं इसका अभी कुछ नहीं पता। चांदी की मांग काफी अधिक है। जिससे चांदी मिलना मुश्किल हो रही है। लोगों का रुझान अब चांदी की सामग्री पर ज्यादा है। - घनश्याम रस्तोगी, अध्यक्ष, ग्रीन सिटी सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन

सोना महंगा होने के चलते चांदी की मांग इस बार काफी ज्यादा है। पहले लोग चांदी का हार तक नहीं पहनते थे। लेकिन अब हार की सबसे ज्यादा मांग आ रही है। सोना काफी कम खरीदा जा रहा है। सोने की ज्वैलरी से ज्यादा 24 कैरट कच्चा सोना व सिक्की खरीद रहे हैं। - नंद किशोर वर्मा, सराफा कारोबारी

सोने की भी अच्छी खासी एडवांस में बुकिंग हो रही है। सराफा कारोबार त्योहार के सीजन में बूम कर रहा है। सोने के अलावा डायमंड ज्वैलरी भी लोग पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आफर भी रखे गए हैं। - प्रदीप बंसल, सराफा कारोबारी

लोग निवेश करने के लिए सोने के सिक्के भी काफी खरीद रहे हैं। क्योंकि यह पूरे 24 कैरट के होते हैं। साथ ही ज्वैलरी भी पसंद की जा रही है। लोग चांदी भी इसबार काफी खरीद रहे हैं। लोगों में काफी असमंजस की स्थिति है। इसलिए भी सोना कम खरीदा जा रहा है। - जसपाल सिंह, सराफा कारोबारी
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 22:47 , Processed in 0.128517 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表