找回密码
 立即注册
搜索
查看: 255|回复: 0

IND vs AUS: रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे 8 रिकॉर्ड, अफरीदी और गांगुली जैसे दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:55:14 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार हैं रोहित शर्मा। फाइल फोटो



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा भारतीय जर्सी पहनने को तैयार हैं। रविवार को पर्थ में पहला वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा कई और रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। उनके निशाने पर एक नहीं बल्कि 8 रिकॉर्ड हैं। इनमें से कई रिकॉर्ड वह पर्थ मैच में ही हासिल कर सकते हैं।
रिकॉर्ड पर एक नजर

1. रोहित शर्मा के पास शतकों का अर्धशतक लगाने का मौका है। इसके लिए उन्हें मात्र एक शतक की जरूरत है। रोहित के नाम टेस्ट में 12, वनडे में 32 और टी20I में 5 शतक हैं। वह टेस्ट और टी20I से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वह केवल वनडे में भारत के लिए खेलते हैं।

2. रोहित शर्मा पर्थ मैच में उतरते ही इतिहास रचेंगे। वह भारत के लिए 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे। वह 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।
भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय-

  • सचिन- 664
  • विराट- 550*
  • एमएस धोनी- 535
  • राहुल द्रविड़- 504
  • रोहित शर्मा- 499*


3. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने से मात्र 8 सिक्स दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर बल्ला चला तो पहले ही मैच यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। फिलहाल 351 सिक्स के साथ शाहिद अफरीदी पहले स्थान पर हैं। रोहित के नाम 344 वनडे सिक्स हैं।

4. 30 रन बनाते ही रोहित शर्मा जीते हुए वनडे मैच में 8000 रन पूरे कर लेंगे। यह भी पूर्व भारतीय कप्तान के नाम एक बड़ी उपलब्धि होगी।

5. रोहित शर्मा वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। अगर उनके बल्ले से 196 रन निकले तो। फिलहाल इस लिस्ट में सचिन (18426) पहले और विराट (14181) दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली (11221) का नाम दर्ज है। रोहित (11168) चौथे स्थान पर हैं।

6. मात्र 10 रन बनाते ही हिटमैन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे।

7. ऑस्ट्रेलिया में एक शतक बनाते ही रोहित शर्मा पहले भारतीय ओपनर होंगे जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 शतक बनाएंगे। इस लिस्ट में रोहित ही पहले स्थान पर हैं। वह 9 वनडे शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ चुके हैं। सचिन (8) और विराट (8) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

8. रोहित शर्मा अगर 174 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे में ओपनर के तौर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बनेंगे।
ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी रोहित

बता दें कि रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में रोहित ने 158 गेंद का सामना करते हुए 209 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 12 चौके शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया में रोहित का बल्ला चलने भर की देरी है, बाकी ये सब रिकॉर्ड भर-भराकर टूट जाएंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: बदल गया टीम इंडिया के मैचों का समय, जानिए कब,कहां देखें पहला वनडे
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 07:14 , Processed in 0.127931 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表