找回密码
 立即注册
搜索
查看: 127|回复: 0

Choti Diwali पर फूलों की रंगोली से सजाएं अपना घर-आंगन, मिलेगा माता लक्ष्मी की कृपा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:56:44 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

छोटी दीवाली 2025: फूलों की रंगोली से घर सजाने के आसान तरीके (Picture Credit- AI/Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार बस आने वाला है। दीपों का यह पर्व अंधकार में भी रोशनी कर देता है। इस त्योहार को 5 दिनों तक मनाया जाता है और दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन धंवन्तरि देवता की पूजा की जाती है। दीपोत्सव के दौरान लोग अपने घरों को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीया, लाइट्स और तोरण के साथ लोग घरों को सजाते हैं और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इसके अलावा इस मौके पर घरों में रंगोली भी बनाई जाती है। धनतेरस से ही कई लोग घरों में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी छोटी दीवाली पर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो फूलों से बनी इन रंगोली को आसानी से और झटपट बना सकते हैं।  
डिजाइन-1

  

छोटी दीवाली पर झटपट रंगोली बनाने के लिए आप रंगोली की इस डिजाइन को फॉलो कर सकते हैं। सिंपल गेंदे, गुलाब और आम या अशोक के पत्तों से बनी यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत और काफी आसान होती है। साथ ही यह घर को यूनिक लुक भी देती है।  
डिजाइन-2

  

अगर आप गोलाकार रंगोली बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस तरह से फूलों की मदद से स्टार शेप की रंगोली भी बना सकते हैं। गुलाब और गेंदे के फूल से बनी यह रंगोली दिखने में भले में मुश्किल लगे, लेकिन इसे बनाना काफी आसान होता है। साथ ही पत्तों की मदद से इसके लुक को निखारने में मदद मिलती है।
डिजाइन-3

  

फूलों के रंगोली बनाने के लिए आप इस डिजाइन को भी चुन सकते हैं। यह छोटी दीवाली के मौके पर बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। बस अलग-अलग तरह के फूलों औप पत्तियों के इस्तेमाल से आप इस खूबसूरत रंगोली को बना सकते हैं।
डिजाइन-4

  

अगर कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो फूलों की मदद से कालीन स्टाइल रंगोली ट्राई कर सकते हैं। यह देखने में बिल्कुल कालीन जैसा लगता है और आपके घर के शोभा में चार-चांद लगा देता है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है।
डिजाइन-5

  

अगर आपके पास बहुत थोड़ा-सा समय है और आप इस थोड़े से समय में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं, रंगोली की इस डिजाइन को ट्राई जरूर करें। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं, जो काम या अन्य किसी वजह से रंगोली बनाने में ज्यादा समय नहीं खर्च कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: फूलों से लेकर मां लक्ष्मी के चरणों तक, घर की रौनक बढ़ा देंगी ये 5 स्पेशल Rangoli Designs

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली पर घर को देना चाहते हैं स्पेशल फेस्टिव वाइब, तो फॉलो करें ये 5 डेकोरेशन टिप्स
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 13:05 , Processed in 0.132886 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表