找回密码
 立即注册
搜索
查看: 687|回复: 0

दिवाली-छठ पर घर जाने की जद्दोजहद, सीट नहीं तो बोनट और स्टूल पर बैठकर जा रहे यात्री; ट्रेन में सीटें फुल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:57:38 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

रेलवे स्टेशन पर उमड़ी लोगों की भीड़। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। भैया, 100–200 रुपये ज्यादा ले लो और मेरे लिए सीवान की दो सीट पक्का कर दो। शनिवार सुबह खादगढ़ा बस स्टैंड पर यह आवाज किसी एक यात्री की नहीं थी, बल्कि कई लोगों की वही व्यथा थी जो हर साल दिवाली–छठ पर अपने घर पहुंचने की कोशिश में निकलते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुरेंद्र कुमार का मामला भी कुछ ऐसा ही था। सीवान जाने के लिए वे सुबह से बस स्टैंड पर खड़े थे, लेकिन एजेंट ने साफ कह दिया कि बस में जगह नहीं है, सीट कहां से दें। मजबूर होकर सुरेंद्र ने बरही जाने वाली बस पकड़ ली। बोले कि वहां से किसी और बस से सीवान पहुंच जाएंगे।

बगल में ही खड़े मोहन लाल को आरा जाना था। सीट नहीं मिली तो स्टेशन का रुख किया। उन्होंने कहा कि परेशानी तो होगी, लेकिन ट्रेन से ही जाएंगे।

त्योहारी सीजन में सीटें फुल, टिकट ‘रिग्रेट’ में पहुंचे

दिवाली और छठ के लिए बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वालों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि बस और ट्रेन दोनों में सीटें नहीं मिल रहीं। रेलवे की अधिकांश ट्रेनों की टिकटें ‘रिग्रेट’ की स्थिति में हैं। तत्काल कोटा भी लगभग खत्म है।

फ्लाइट का किराया इतना बढ़ गया है कि आम यात्री के लिए हवाई सफर मुमकिन नहीं। पटना और लखनऊ के लिए अधिक किराया देकर हवाई सफर करना पड़ा। सक्षम यात्री निजी गाड़ी या किराए की टैक्सी बुक कर घर जा रहे हैं। सासाराम के यात्री संतोष शुक्ला ने बताया कि 22 हजार रुपये में गाड़ी बुक की है, अब किसी तरह घर जाएंगे।

बसों में भी ठसाठस भीड़

खादगढ़ा बस स्टैंड से आरा, छपरा, सीवान, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, गया, सासाराम और मुजफ्फरपुर जाने वाली बसों में सीट मिलना लगभग नामुमकिन है। लोग सीट नहीं मिलने पर बोनट, दरवाजे और यहां तक कि स्टूल पर बैठकर जा रहे हैं।

रेलवे ने दी राहत, चल रहीं हैं 14 स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आसपास के रूट से होकर गुजरने वाली 14 विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। हालांकि सभी रूटों पर ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों की समस्या पूरी तरह दूर नहीं हुई है।
ट्रेनों का विवरण

08611/08612 सांतरागाछी – अजमेर – सांतरागाछी पूजा-दिवाली-छठ स्पेशल (वाया रांची)

सांतरागाछी से: हर सोमवार, 4 अगस्त से 24 नवंबर 2025 तक

अजमेर से: हर गुरुवार, 7 अगस्त से 27 नवंबर 2025 तक

02832/02831 भुवनेश्वर – धनबाद – भुवनेश्वर दिवाली फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची)

भुवनेश्वर से: प्रतिदिन, 19 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक

धनबाद से: प्रतिदिन, 20 अगस्त से 1 दिसंबर 2025 तक

06063/06064 कोयंबत्तूर – धनबाद – कोयंबत्तूर साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची)

कोयंबत्तूर से: हर शुक्रवार, 5 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक

धनबाद से: हर सोमवार, 8 सितंबर से 1 दिसंबर 2025 तक


06055/06056 पोत्तनूर – बरौनी – पोत्तनूर साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची)

पोत्तनूर से: हर शनिवार, 6 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक

बरौनी से: हर मंगलवार, 9 सितंबर से 2 दिसंबर 2025 तक


07005/07006 चर्लपल्ली – रक्सौल – चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची)

चर्लपल्ली से: हर सोमवार, 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025 तक

रक्सौल से: हर गुरुवार, 9 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक


08629/08630 रांची – गोरखपुर – रांची साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल

रांची से: हर शनिवार, 18 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक

गोरखपुर से: हर रविवार, 19 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक


02877/02878 रांची – आनंद विहार टर्मिनल – रांची दिवाली/छठ स्पेशल

रांची से: हर शुक्रवार, 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक

आनंद विहार से: हर रविवार, 19 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक


09619/09620 अजमेर – रांची – अजमेर साप्ताहिक स्पेशल

अजमेर से: हर शुक्रवार, 26 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक

रांची से: हर रविवार, 28 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक


08626/08625 रांची – पूर्णियाकोर्ट – रांची साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल

रांची से: हर शुक्रवार, 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक

पूर्णियाकोर्ट से: हर शनिवार, 18 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक


08105/08106 रांची – जयनगर – रांची साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल

रांची से: हर शनिवार, 18 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक

जयनगर से: हर रविवार, 19 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक


08640/08639 रांची – आरा – रांची साप्ताहिक पूजा/दिवाली/छठ स्पेशल

रांची से: हर रविवार, 28 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक

आरा से: हर सोमवार, 29 सितंबर से 3 नवंबर 2025 तक


08621/08622 रांची – कामाख्या – रांची साप्ताहिक पूजा/दिवाली/छठ स्पेशल

रांची से: हर शनिवार, 27 सितंबर से 1 नवंबर 2025 तक

कामाख्या से: हर सोमवार, 29 सितंबर से 3 नवंबर 2025 तक

08795/08796 दुर्ग – पटना – दुर्ग दिवाली स्पेशल (वाया रांची)

दुर्ग से: रविवार, 19 अक्टूबर 2025

पटना से: सोमवार, 20 अक्टूबर 2025


08875/08876 इतवारी – धनबाद – इतवारी दिवाली फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची)

इतवारी से: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

धनबाद से: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025
भीड़ फिर भी कायम

रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है, लेकिन सभी रूट को कवर नहीं किया जा सका है। नतीजा यह कि रांची स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक हर जगह यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। कोई टिकट खिड़की पर नंबर लगवा रहा है, तो कोई एजेंट से मनुहार कर रहा है। जिन्हें टिकट मिल गया, वे राहत की सांस ले रहे हैं, बाकी परेशान रहे।
20 अक्टूबर

रांची - गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस
स्लीपर - वेटिंग 64
थर्ड एसी - वेटिंग 23
सेकेंड एसी - वेटिंग -5

रांची - पटना
हटिया पूर्णियाकोर्ट एक्सप्रेस

टूएस - रिग्रेट
स्लीपर - रिग्रेट
थर्ड एसी - रिग्रेट
सेकेंड एसी - रिग्रेट

रांची पटना जनशताब्दी
टूएस - वेटिंग 29
सीसी - वेटिंग 16

वंदे भारत एक्सप्रेस
सीसी - वेटिंग 18
इसी - उपलब्ध

रांची - पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस
स्लीपर - वेटिंग 30
थर्ड ई - वेटिंग - 1
थर्ड एसी - आरएसी -1
सेकेंड एसी- 4

रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
सीसी - वेटिंग 32
इसी - वेटिंग 2

विशाखपट्टनम- वाराणसी एक्सप्रेस
स्लीपर - रिग्रेट
थर्ड ई - वेटिंग 8
थर्ड एसी - वेटिंग 21
सेकेंड एसी - वेटिंग 6
फर्स्ट एसी - वेटिंग 1

रांची - भागलपुर
वनांचल एक्सप्रेस
स्लीपर - वेटिंग 85
वेटिंग - वेटिंग 30
सेकेंड एसी - वेटिंग 10
फर्स्ट एसी - वेटिंग 5

रांची - सासाराम
रांची - आरा स्पेशल
स्लीपर - आरएसी 51
थर्ड एसी - वेटिंग 3
19 अक्टूबर

रांची पटना जाने वाली फ्लाइट का किराया

19 अक्टूबर
रांची से पटना - 4200 रुपये किराया
रांची - लखनऊ - 8200 रुपये किराया
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-29 06:43 , Processed in 0.136402 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表