找回密码
 立即注册
搜索
查看: 318|回复: 0

Ceasefire: दोहा में शांति वार्ता सफल, पाकिस्तान-अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:57:52 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत (फोटो- रॉयटर)



रॉयटर, दोहा।  अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोहा में आयोजित शांति वार्ता के दौरान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार तड़के इसकी घोषणा की।  

पाकिस्तान-अफगानिस्तान ने एक हफ्ते तक चली भीषण सीमा झड़पों के बाद युद्धविराम की अवधि बढ़ा दी है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को कतर और तुर्की की मध्यस्थता में हुई वार्ता के दौरान अफगानिस्तान और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि वे युद्धविराम की स्थिरता सुनिश्चित करने और विश्वसनीय एवं टिकाऊ तरीके से इसके कार्यान्वयन की पुष्टि करने के लिए आने वाले दिनों में अनुवर्ती बैठकें आयोजित करने पर भी सहमत हुए हैं।

इससे पहले, दोनों पक्षों ने कहा था कि वे शनिवार को दोहा में शांति वार्ता कर रहे हैं ताकि 2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के बीच हुई सबसे भीषण हिंसा के बाद आगे का रास्ता तलाशा जा सके। इस हिंसा में दर्जनों लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 23:59 , Processed in 0.130766 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表