找回密码
 立即注册
搜索
查看: 416|回复: 0

दुबई से हांगकांग जा रहा कार्गो प्लेन समुद्र में गिरा, 2 की मौत; कैसे हुआ हादसा?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 18:30:13 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हांगकांग में दुर्घटनाग्रस्त कार्गो प्लेन। फोटो - रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से उड़ान भरने वाली एक कार्गो प्लेन रनवे से अचानक फिसलकर समुद्र में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार की सुबह बोइंग 747 का यह प्लेन हांगकांग एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। तभी अचानक यह फिसलकर समुद्र में गिर गया।
कैसे हुआ हादसा?

हादसा इतना भयानक था कि प्लेन का आधा हिस्सा टूट कर समुद्र में गिर गया। हादसे के दौरान प्लेन में कुल 4 लोग मौजूद थे। हांगकांग एयरपोर्ट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2 लोगों को किसी तरह रेस्क्यू किया गया, लेकिन हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने इस हादसे पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है। हादसे के बाद हांगकांग एयरपोर्ट के उत्तरी रनवे को बंद कर दिया गया है। हालांकि, एयरपोर्ट के दक्षिणी और मध्य रनवे चालू हैं।


Isang cargo plane mula Dubai ang sumadsad sa dagat habang lumalapag sa Hong Kong International Airport nitong Lunes ng umaga, Oct. 20, ayon sa operator ng paliparan.

Ayon sa ulat, dalawa ang nasawi sa insidente.

: Reuters pic.twitter.com/Vj8uMjx7Qc— GMA Public Affairs (@GMA_PA) October 20, 2025

तड़के सुबह हुआ हादसा

यह हादसा बीती रात लगभग 3:50 बजे हुआ। अमीरात ने बयान जारी करते हुए बताया-


फ्लाइट EK9788 सोमवार को हांगकांग में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बोइंग 747 कार्गो एयरक्राफ्ट था। क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और प्लेन में कोई कार्गो नहीं था।

हादसे की होगी जांच

हांगकांग सिविल एविएशन विभाग का कहना है कि हादसे की जानकारी हांगकांग एयर एक्सीडेंट जांच एजेंसी को दी गई है। वो इस हादसे की जांच करेंगे और इसकी वजह पता लगाने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- मिलान से भारतीयों को आज वापस लाएगी एअर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट, घरवालों के साथ मनाएंगे दीवाली

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 00:05 , Processed in 0.119305 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表