|
|
जागरण संवाददाता, लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने ठाकुरगंज पुलिस की मदद से तीन गैंगस्टर भाइयों की अपराध की रकम से अर्जित करीब 1.10 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। कुर्क की जाने वाले संपत्ति में प्लाट और तीन कारें हैं। कुर्की की कार्रवाई का आदेश न्यायालय पुलिस आयुक्त ने जारी किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ठाकुरगंज के जनरैलगंज निवासी आशीष सिंह उर्फ राजा, मनीष सिंह और अवनीश सिंह के खिलाफ वजीरगंज और ठाकुरगंज थाने में फर्जीवाड़ा समेत करीब 11 मामले दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने तीनों भाइयों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना इंस्पेक्टर वजीरगंज कर रहे थे। जांच में आरोपित भाइयों की अपराध की रकम से बनाई गई 1.09 करोड़ की संपति की सूची बनायी गई। इस संपति में काकोरी में साल 2018 में लिया गया 80 लाख का 2666 वर्गफीट का प्लाट, फारर्च्यूर , स्कार्पियो व स्विफ्ट कार शामिल थी।
दोनों थानों के इंस्पेक्टर ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संपत्ति कुर्क की। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब उक्त भूमि शासन के अधीन कर ली गई है। अन्य संपत्तियों की भी जांच जारी है। |
|