找回密码
 立即注册
搜索
查看: 435|回复: 0

New Circle Rate: उत्तराखंड में जमीन खरीदना हुआ महंगा, नए सर्किल रेट के तहत अब ये होंगे दाम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:40:19 | 显示全部楼层 |阅读模式
  उत्तराखंड में जमीन खरीदना हुआ महंगा, 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी।





जागरण संवाददाता, देहरादून। पूरे प्रदेश में आज से जमीन खरीदना महंगा हो गया है। नये सर्किल रेट लागू हो गए हैं। औसतन 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि दून में इस बार अकृषि भूमि के सर्किल रेट में अधिकतम 22 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सर्किल रेट के हिसाब से सबसे महंगी राजपुर रोड की जमीनों के दाम नौ प्रतिशत तक बढ़े हैं। इस बढ़त के साथ राजपुर रोड पर घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक भूमि की दर अब 68 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है, जबकि पहले यह दर 62 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर थी।



जिलाधिकारी सविन बंसल की संस्तुति के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने रविवार से नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश जारी किए। प्रशासन के अनुसार, नये सर्किल रेट जिले के 1044 अकृषि (सदर क्षेत्र में 586) व 536 कृषि (सदर क्षेत्र में 174) क्षेत्रों में की गई है।

अकृषि भूमि में 50 ऐसे क्षेत्र हैं, जहां 22 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़े हैं। सर्वाधिक 22 प्रतिशत वृद्धि उन क्षेत्रों में हुई है, जहां से प्रशासन को अब राजस्व अधिक आने की उम्मीद है। प्रशासन ने करीब आठ माह पहले शासन को सर्किल रेट में वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब अनुमति मिल गई है। नये सर्किल रेट के बाद अब जमीनों की रजिस्ट्री में अधिक स्टांप शुल्क अदा करना पड़ेगा।


प्रमुख सड़कों से दूरी पर पृथक सर्किल रेट

पूर्व की भांति प्रमुख मार्गों से दूरी के फार्मूले के अनुसार भी सर्किल रेट परिवर्तित किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर 50 मीटर तक, 50 से अधिक व 350 मीटर तक और 350 मीटर से अधिक दूरी वाले क्षेत्रों के मुताबिक सर्किल रेट तय किए गए हैं। प्रमुख मार्ग से कम दूरी पर सर्किल रेट अधिक हैं, जबकि दूरी बढ़ने पर सर्किल रेट में कमी आती जा रही है।


सर्किल रेट की जानकारी-

    क्षेत्र पूर्व में (रुपये/वर्गमीटर) वर्तमान में (रुपये/वर्गमीटर)
   
   
   घंटाघर से आरटीओ कार्यालय
   62,000
   68,000
   
   
   आरटीओ कार्यालय से मसूरी बाईपास
   55,000
   60,000
   
   
   घंटाघर से बल्लूपुर
   50,000
   55,000
   
   
   घंटाघर-गांधी रोड से सहारनपुर चौक
   50,000
   55,000
   
   
   प्रिंस चौक से रिस्पना पुल
   50,000
   55,000
   
   
   ईसी रोड
   50,000
   55,000
   
   
   सुभाष रोड
   50,000
   55,000
   
   
   बल्लूपुर चौक से बल्लीवाला
   45,000
   50,000
   
   
   रिस्पना पुल, विस. से रेलवे फाटक
   45,000
   50,000
   
   
   रिस्पना पुल से जोगीवाला
   45,000
   50,000
   
   
   बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर
   35,000
   40,000
   
   
   जोगीवाला से कुआंवाला
   35,000
   40,000
   
   
   सहस्रधारा रोड आइटी पार्क तक
   35,000
   40,000
   
   
   आइटी पार्क से छतरी चौक
   27,000
   30,000
   
   
   सहारनपुर रोड से हरिद्वार रोड तक
   27,000
   30,000
   
   
   लालपुल-कारगी रोड
   27,000
   30,000
   
   
   रिंग रोड जोगीवाला
   27,000
   30,000
   
   
   शिमला बाईपास रोड
   18,000
   22,000
   
   
   चंद्रबनी रोड
   18,000
   22,000
   
   
   माजरा रोड
   18,000
   22,000
   
   
   मोथरोवाला क्षेत्र, फायरिंग रेंज तक
   18,000
   22,000
   
   
   कारगी चौक से बंजारावाला
   18,000
   22,000
   
   
   रायपुर थानो रोड
   18,000
   22,000
  
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 06:20 , Processed in 0.173091 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表