找回密码
 立即注册
搜索
查看: 84|回复: 0

दिल्ली में तेज रफ्तार बाइकों की भयंकर टक्कर, ASI समेत दो लोग हुए घायल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 08:47:37 | 显示全部楼层 |阅读模式
  अरबिंदो मार्ग पर बाइकों की टक्कर, एएसआइ सहित दो घायल





जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में अरबिंदो मार्ग पर सफदरजंग टी प्वाइंट रेड लाइट पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, जांच में घायलों की पहचान देव कुमार और एएसआई उमर मोहम्मद के रूप में हुई है। हादसे में दोनों बाइकें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार, तीन अक्टूबर की रात करीब एक बजे अरविंदो मार्ग पर एक्सीडेंट की सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया कि दो बाइक आपस में टकरा गई हैं और दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो क्षतिग्रस्त बाइक बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला घायलों को राहगीर आटो से अस्पताल ले गए। जांच में सामने आया कि हादसे में घायल एक बाइक सवार देव कुमार को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे एएसआई उमर मोहम्मद को राहगीरों ने एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। दोनों ही बयान देने की स्थिति में नहीं थे।



यह भी पढ़ें- हिट-एंड-रन मामले में 500 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले... अब महेंद्रगढ़ से हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच कराई और दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की रही है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 01:14 , Processed in 0.140590 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表