找回密码
 立即注册
搜索
查看: 82|回复: 0

उत्‍तराखंड के बेटे ने बढ़ाया मान, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिक अभियान में शामिल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:49:03 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दुगड़ाकोट के बेटे  महेंद्र कुमार आर्य ने बढ़ाया देश का मान.  



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा । उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा जिले के शांत ताड़ीखेत ब्लाक के गांव दुगड़ाकोट में जन्मे महेंद्र कुमार आर्य ने अपनी काबिलियत और जज्बे से विज्ञान की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर आज वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं और अंटार्कटिका जैसे दुर्गम व अत्यंत ठंडे महाद्वीप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्र का सफर संघर्षों और प्रेरणा से भरा रहा। छह बच्चों के परिवार में पिता दौलत राम ने कड़ी मेहनत कर बच्चों को पढ़ाया, जबकि कनाडा में रहने वाले बड़े भाई की शिक्षा में अहम भूमिका निभाई। परिवार के त्याग और महेंद्र की दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया, जिसकी कल्पना बहुत कम लोग कर पाते हैं।

वर्तमान में महेंद्र आर्य भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिक अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अंटार्कटिका में बर्फ और हिम से संबंधित शोध कार्य कर रहे हैं। भारत 1981 से इस वार्षिक अभियान को चला रहा है और इसके तहत दो स्थायी अनुसंधान केंद्र मैत्री और भारती संचालित हैं, जो वैश्विक जलवायु परिवर्तन और हिम विज्ञान पर महत्वपूर्ण शोध कर रहे हैं।

वैज्ञानिक महेंद्र ने बताया कि वह 23 अक्टूबर को जाएंगे। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्हें जिन उद्देश्यों के लिए भेजा गया है उसे जरुर पूरा करेंगे। 28 फरवरी 2026 को भारत लौटेंगे।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 01:32 , Processed in 0.123271 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表