找回密码
 立即注册
搜索
查看: 896|回复: 0

मां ने बेटे को दिया जीवनदान, 72 साल की उम्र किडनी देकर बचाई जान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:49:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

72 वर्षीय मां ने बेटे को किडनी दी।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मां का प्यार हर मुश्किल में संबल बन जाता है। ऐसा ही उदाहरण इंदौर में देखने को मिला, जहां 72 साल की बुजुर्ग मां ने अपने 46 वर्षीय बेटे को किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। बेटे की दोनों किडनियां तीन साल पहले खराब हो गई थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लंबे इलाज और डायलिसिस के बाद आखिरकार मां ने अपने बेटे को किडनी दान की। ऑपरेशन सफल रहा। अब मां-बेटे दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह ट्रांसप्लांटसुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में हुआ। अस्पताल में अब तक कुल तीन किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। तीनों में मां ने ही अपने बेटों को किडनी दी है।
बेटे की दोनों किडनियां थी खराब

परिवार ने जानकारी दी कि बेटे कमलेश की तबीयत 2022 में अचानक बिगड़ने लगी थी। उन्हें हाथ-पैर में दर्द और पेशाब करने में परेशानी होती थी। जांच में पता चला कि दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उसके बाद उनका करीब एक साल तक डायलिसिस चला। परिवार ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आयुष्मान योजना के तहत सरकारी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा है।
मां ने दिया बेटे को जीवनदान

डॉक्टरों ने परिवार की काउंसलिंग की। उन्हें बताया कि यदि कोई परिजन ब्लड ग्रुप और स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयुक्त है, तो वह किडनी दान कर सकता है। बेटे की जान बचाने के लिए मां ने आगे बढ़कर किडनी डोनेट करने की बात कही। सफल सर्जरी के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। उम्रदराज दाता से भी अगर सभी चिकित्सीय जांचें सही हों, तो ट्रांसप्लांट सफल हो सकता है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 02:57 , Processed in 0.127678 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表