找回密码
 立即注册
搜索
查看: 565|回复: 0

जम्मू-कश्मीर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल नामांकन भरेंगी भाजपा की देवयानी राणा, आगा मोहसिन; 11 नवंबर को होगा मतदान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:49:38 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

तरुण चुग भी प्रचार के लिए जम्मू आ रहे हैं।



राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। जम्मू कश्मीर में 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार देवयानी राणा नगरोटा व आगा मोहम्मद सईद बड़गाम विधानसभा सीट के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

देवयानी राणा सुबह दस बजे के करीब जम्मू में जिलाधीश कार्यालय में सहायक राजस्व आयुक्त डा राजेश कुमार के कार्यालय में नगरोटा विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेता भी रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद वह नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में एक्साइज एंड टेक्सेशन ट्रेनिंग इंस्टीटयूट के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। नगरोटा से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह उनकी पहली चुनावी रैली होगी। वहीं आगा मोहम्मद सईद बड़गाम में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंंगे।
संगठन महामंत्री अशोक कौल श्रीनगर पहुंचे

प्रदेश भाजपा इस बार नगरोटा के साथ बडगाम विधानसभा सीट जीतने के लिए भी जोर लगा रही है। ऐसे में प्रचार गतिविधियों को तेजी देने के लिए प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल श्रीनगर पहुंच गए हैं। वह अगले कुछ दिन कश्मीर में डेरा डालकर बड़गाम विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे।

बड़गाम विधानसभा सीट, दो जगहों से चुनाव जीतने वाले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खाली की थी। इस समय बडगाम विधानसभा क्षेत्र में नेशनल कांफ्रेंस में गुटबाजी सतह पर है। ऐसे में भाजपा इस फूट का लाभ हासिल करने के प्रयास कर रही है।
उपचुनाव भाजपा के लिए एक स्वर्णिम अवसर

शुक्रवार को बडगाम में भाजपा की रणनीतिक बैठक संगठन महामंत्री अशोक कौल ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि उपचुनाव भाजपा के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। ऐसे में कार्यकता जोरशोर से लोगों के बीच जाकर उनका समर्थन हासिल करें। कौल ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र जनता की निस्वार्थ सेवा, ईमानदारी व पारदर्शिता है। भाजपा जनादेश मिलने पर विकास, शांति और प्रगति का नया अध्याय लिखती है।

हमें विश्वास है कि बड़गाम की जनता भी भाजपा के समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर भरोसा जताएगी। बैठक में भाजपा के महासचिव अनवर खान, बडगाम विधानसभा उपचुनाव के पार्टी उम्मीदवार आगा सैयद मोहसिन , वरिष्ठ नेता आरिफ राजा, मुदस्सर वानी, गाजी हकीम रुहल्ला, व कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा का हर कार्यकर्ता परिवर्तन का दूत

उच्च स्तरीय इस बैठक के दौरान पचुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर मजबूती, जनसंपर्क की रणनीति व संगठनात्मक एकजुटता पर विस्तृत चर्चा की गई। महासचिव अनवर खान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता परिवर्तन का दूत है। यह चुनाव केवल एक सीट जीतने का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मिशन को मजबूत करने व बडगाम को विकास का आदर्श क्षेत्र बनाने का अवसर है।

इसी बीच चुनावी गतिविधियों को तेजी देने को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी जम्मू आ रहे हैं। वह नगरोटा से भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा के समर्थन में प्रचार करने के साथ बड़गाम भी जाएंगे।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 02:57 , Processed in 0.121121 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表