找回密码
 立即注册
搜索
查看: 533|回复: 0

Kishanganj News: एनडीए में सबकुछ हो गया साफ, महागठबंधन में तीन सीट पर फंसा पेच

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:49:41 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

एनडीए में सबकुछ हो गया साफ, महागठबंधन में तीन सीट पर फंसा पेच






अमरेंद्र कांत, किशनगंज। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान होना है। 20 अक्टूबर तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित है, लेकिन अबतक महागठबंधन में तीन सीटों पर पेच फंसा हुआ है। अबतक मात्र बहादुरगंज सीट से कांग्रेस ने टिकट की घोषणा की है। जबकि यहां से राजद के विधायक थे। वहीं एआइएमआइएम भी तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जबकि जनुसराज पार्टी अबतक दो सीट पर प्रत्याशी दी है। जबकि एनडीए ने चारों सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से भाजपा दो, लोजपा आर एक व जनता दल यू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। किशनगंज सदर सीट से भाजपा ने पांचवी बार स्वीटी सिंह को मैदान में उतारा है। इसी तरह भाजपा ने कोचाधामन सीट से एक साधारण कार्यकर्ता वीणा देवी को टिकट दिया गया है। जबकि ठाकुरगंज से जदयू ने पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल पर भरोसा जताया है। लोजपा आर से बहादुरगंज सीट पर पार्टी नेता कलीमउद्दीन को सिंबल दिया गया है, लेकिन महागठबंधन एक सीट को छोड़कर तीन सीट में पेच फंसा हुआ है।

कोचाधामन सीट से वर्ष 2020 के चुनाव में एआइएमआइएम से जीते इजहार असफी ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। लेकिन अबतक उनके नाम पर सहमति नहीं बनीं है। यहां से पूर्व विधायक मुजाहिद आलम हाल ही में राजद में शामिल होने के बाद टिकट के लिए दावेदारी दे दी।

सूत्र बताते हैं कि दो दावेदार रहने की वजह से यहां पेच फंसा है। इसी तरह बहादुरगंज विधानसभा से एआइएमआइएम के टिकट पर जीते अंजार नईमी बाद में राजद में शामिल हो गये थे। अब यह सीट कांग्रेस की हो गई है। वर्ष 2020 के चुनाव में कांग्रेस यहां से मैदान में उतरी थी और उनके प्रत्याशी तौसीफ आलम (वर्तमान में एआइएमआइएम प्रत्याशी) तीसरे नंबर पर रहे थे।

गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के चले जाने के बाद राजद के विधायक अंजार नईमी के अगले कदम का लोगों को इंतार है। यहां से कांग्रेस पार्टी ने मुस्सबिर आलम को टिकट दिया है। ठाकुरगंज से वर्तमान में राजद के सउद आलम विधायक हैं। यह सीट राजद के खाते में जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अबतक नामों की घोषणा नहीं हुई है।

इसी तरह किशनगंज सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां से निर्वतमान विधायक इजहारूल हुसैन प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन राजद छोड़कर हाल में कांग्रेस में शामिल हुए कमरूल होदा की दावेदारी के कारण इस सीट पर भी अबतक किसी नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। इंटरनेट मीडिया पर हर पल-पल टिकट बांटा जा रहा है।

एआइएमआइएम की बात करें तो बहादुरगंज से तौसीफ आलम को छोड़कर तीन सीटों पर किसी नामों की घोषणा नहीं की गई है। जनसुराज ने कोचाधामन व ठाकुरगंज से दो प्रत्याशी को टिकट दिया है, लेकिन दो विधानसभा में किसे टिकट मिलेगा इसपर कोई खुलासा नहीं हो सका है। सूत्रों की मानें तो एआइएमआइएम महागठबंधन के प्रत्याशी के नामों की घोषणा का इंतजार कर रही थी। हालांकि अब शनिवार को नामों की घोषणा किये जाने की जानकारी दी गई है।
एआइएमआइएम आज करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमाम ने बताया कि 35 सीटों पर उनकी पार्टी तीसरे फ्रंट के साथ मैदान में उतरेगी। कुछ सीटों पर नामों की घोषणा कर दी गई है। जबकि शेष सीटों पर शनिवार को नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 02:57 , Processed in 0.120056 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表